in

#VHP : विश्व हिन्दू परिषद् ने मांगी मंदिरों को खोलने की अनुमति

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) ने सभी मंदिरों, गुरुद्वारों, आश्रमों तथा अन्य उपासना स्थलों को खोलने की मांग की है जिससे इस महामारी के कारण घरों में बंद लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर बढ़ रहे विपरीत प्रभावों पर अंकुश लगाया जा सके। विहिप के केन्द्रीय कार्याध्यक्ष एडवोकेट श्री आलोक कुमार ने आज एक प्रेस वक्तव्य के माध्यम से कहा है कि कोरोना महामारी के कारण लम्बे समय से घरों में बंद लोग मानसिक तनाव का शिकार बन कर डिप्रेशन की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोविड सम्बन्धी सभी सावधानियों का पालन करते हुए, देशवासी मंदिरों तथा उपासना केन्द्रों में जाकर उस मानसिक तनाव से मुक्ति प्राप्त कर सकेंगे।

श्री आलोक कुमार ने यह भी कहा कि हिन्दू समाज अनुशासन तथा कानून की अनुपालना में सदैव ही अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा है तथा माता वैष्णो देवी की यात्रा भी महामारी के सभी आवश्यक मापदंडों का पालन करते हुए चल ही रही है। इसीलिए अब उचित समय आ गया हैं कि सरकार सभी मंदिरों को खोलने की अनुमति अबिलम्ब प्रदान करे।

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

दिल्ली में  ISIS का संदिग्ध आतंकी करोलबाग में करने वाला था धमाका

भारत से फिर चीन ने की वादा खिलाफी, LAC पर छिड़ा संग्राम