in , ,

4 October: फर्श बाजार में रंगदारी के लिए फायरिंग, 30 लाख की मांग से मचा हड़कंप

SHARE With Your Friends

दिल्ली के शाहदरा इलाके के फर्श बाजार में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद घटनास्थल पर एक पर्ची फेंकी गई, जिसमें 30 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी। पर्ची में हाशिम बाबा और सचिन उर्फ गोलू का नाम लिखा बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, जिस व्यक्ति के यहां फायरिंग की गई, उसका नाम बंटी है और वह सट्टेबाजी के कारोबार से जुड़ा बताया गया है। फायरिंग की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फर्श बाजार थाना पुलिस ने खाली कारतूस बरामद किए और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला रंगदारी वसूली से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल बदमाशों की तलाश जारी है और पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि लोग भयमुक्त रह सकें।

SHARE With Your Friends

4 October : मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की विदेशी करेंसी और नशीले पदार्थ बरामद

6 October : *Say Help’ ऐप के जरिए अनैतिक मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 6 महिलाएं सुरक्षित; स्पा सील