in ,

12 SEP : साउथ दिल्ली में पार्टी के दौरान विवाद, एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

SHARE With Your Friends

 

​नई दिल्ली, सितंबर 2026 : दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी संगम विहार क्षेत्र में पार्टी के दौरान कहासुनी के बाद एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना देवली एक्सटेंशन, तिगड़ी स्थित एक कमरे की है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस कॉल की सूचना गुरुप्रसाद गुप्ता (48 वर्ष) ने दी। उन्होंने बताया कि वह अपने 4-5 दोस्तों के साथ एक कमरे में बैठकर पार्टी कर रहे थे और खाना खा रहे थे। इसी दौरान वहां मोइन नाम का एक युवक आया, जिसे वे पहले से जानते थे।

मोइन ने उन लोगों के साथ शराब का एक पैग पिया और खाना खाने लगा। इसी बीच उसने वहीं मौजूद देवेंद्र गुप्ता (46 वर्ष), निवासी A220 JJ कॉलोनी तिगड़ी, से कहा कि “आप मुझे गाली देते हो” और इतना कहते ही उसने देवेंद्र पर गोली चला दी। गोली देवेंद्र गुप्ता के सिर के दाहिने हिस्से में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना स्थल से एक देसी कट्टा (कट्टा) और 8mm का एक खाली कारतूस बरामद किया गया है। शव को प्राइवेट एंबुलेंस के जरिए एम्स (AIIMS) ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

SHARE With Your Friends

11 SEP : NSUI ने DUSU चुनाव के लिए पैनल घोषित किया, सत्य निकेतन हादसे पर जवाबदेही और छात्र सुरक्षा को बनाया प्रमुख मुद्दा