

नई दिल्ली, 13 जून 2025 : #AhmedabadPlaneCrash12 जून अहमदाबाद में हुए AI-171 विमान हादसे #AirIndiaAccident में एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी #VijayRupani भी इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठे। यह विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए रवाना हुआ था लेकिन उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो चुकी है। एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति की पहचान ब्रिटिश नागरिक विश्वाशकुमार रमेश के रूप में हुई है। यात्रियों की सूची में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का नाम भी शामिल था। वे एक पारिवारिक यात्रा पर लंदन जा रहे थे।
यह हादसा 13 जून 2025, दोपहर 1:38 बजे IST पर हुआ। विमान ने कुछ ही मिनट पहले सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।
विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, वह कुछ किलोमीटर दूर बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इलाके में आग लग गई और आपातकालीन सेवाएं तुरंत सक्रिय हो गईं।
हादसे के कारणों की जांच जारी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, दुर्घटना की औपचारिक जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) द्वारा अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के नियमों के तहत की जा रही है। अमेरिका की NTSB भी जांच में सहयोग कर रही है।
विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों में इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। हादसे में विमान के टुकड़े इमारत में बिखर गए और पूंछ इमारत की छत पर अटक गई। राहत एवं बचाव कार्य रातभर जारी रहा।
विजय रुपाणी के निधन पर गुजरात सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित तमाम नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विजयभाई का जाना अपूरणीय क्षति है, उनके साथ बिताए दशकों पुराने संबंध और कामकाज की यादें सदा जीवित रहेंगी।
प्रधानमंत्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “यह अकल्पनीय है कि विजयभाई अब हमारे बीच नहीं हैं। मैं उन्हें दशकों से जानता था। हमने साथ मिलकर कई चुनौतीपूर्ण समयों में कार्य किया।” उन्होंने कहा कि विजय रूपाणी न केवल एक विनम्र और मेहनती नेता थे, बल्कि पार्टी की विचारधारा के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित थे।
प्रधानमंत्री ने श्री रूपाणी के राजनीतिक जीवन की यात्रा को याद करते हुए कहा, “उन्होंने राजकोट नगर निगम से लेकर राज्यसभा, गुजरात भाजपा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री जैसे विभिन्न पदों पर कार्य कर अपनी पहचान बनाई। हर जिम्मेदारी में उन्होंने परिश्रम और निष्ठा के साथ सेवा की।”

प्रधानमंत्री ने रूपाणी की मुख्यमंत्री कार्यकाल की भी सराहना की, खासतौर पर गुजरात के विकास और ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों को। मोदी ने लिखा, “मुख्यमंत्री के रूप में उनके साथ काम करना हमेशा प्रेरणादायक रहा। उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए अनेक प्रयास किए और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा।”
दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री ने रूपाणी परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की और लिखा, “मैं उनके परिवार के साथ हूं। यह एक व्यक्तिगत क्षति है। ओम् शांति।”

श्री विजय रूपाणी के निधन से न केवल भाजपा संगठन, बल्कि पूरे गुजरात में शोक की लहर है। गुजरात सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है और उनके अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ संपन्न कराने की घोषणा की है।
विजय रूपाणी की राजनीतिक यात्रा और समर्पण हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलि ने उनके योगदान को एक भावनात्मक सम्मान दिया है।
टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाएगा और घायलों का संपूर्ण उपचार कराया जाएगा।
गुजरात के राजनीतिक इतिहास में अहम भूमिका निभाने वाले विजय रुपाणी की इस प्रकार की आकस्मिक मृत्यु ने पूरे राज्य को शोकाकुल कर दिया है। यह हादसा भारत की नागरिक उड्डयन सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है।
#AI171Crash #VijayRupani #AirIndiaAccident #AhmedabadPlaneCrash #FlightSafetyIndia #DisasterResponse #BJMedicalCollege #PMModiVisit #DelhiPolice #NTSBInvestigation



