in

पहाड़ गंज में भाईगिरी करने वाले दो अपराधी जेल के अंदर

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली  : सेन्ट्रल दिल्ली के विदेशी पर्यटकों का हब कहलाने वाले पहाड़ गंज इलाके के दो नामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। इन बदमाशों ने अपराधों से इलाके में सनसनी मचाई हुई थी। इसमें एक बदमाश का नाम तन्नू है और दूसरे का नाम विकास है। तन्नू और विकास इलाके के घोषित अपराधी हैं।  तन्नू इतना खतरनाक अपराधी है की इसपर 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं, दूसरा अपराधी विकास जिस पर छः मुक़दमे दर्ज हैं। तन्नू के जुर्मों से तंग आकर पुलिस ने इसे दिल्ली बाहर (तड़ी पार ) कर दिया था। विकास भी के डकैती के मामले में ढाई साल की जेल में सजा काट चुका था।
इलाके में रोजाना मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी के मामलों ने पुलिस को खासा परेशान किया हुआ था।  पहाड़ गंज एसीपी संजीव गुप्ता और थाना इंचार्ज सुनील चौहान को रोजाना की स्नैचिंग और चोरी की फोन कॉल्स की जवाबदेही आला अधिकारीयों  देनी पड़ती थी जिसके चलते  दोनों अधिकारीयों को भारी तनाव झेलना पड़ रहा था.
इलाके में हो रही वारदातों के मुजरिमों को पकड़ने के लिए संगतराशन चौकी इंचार्ज सब- इंस्पेक्टर दीपक कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।  दीपक कुमार ने  ASI जगत, हवलदार, जितेंदर, सिपाही नितिन को इलाका गश्त के लिए लगातार मोटरसाइकिल पर फुल मास्क का हेलमेट पहनाकर सादी वर्दी में पहाड़ गंज में घूमने के लिए लगा दिए।
इन पुलिसकर्मियों ने  बिना नंबर की स्कूटी पर इलाके में घूम रहे दो युवकों शक के आधार पर रोक लिया । पूछताछ के बाद पता चला की यह चोरी की स्कूटी थी जिस पर यह बदमाश वारदात करने की ताक में थे।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो इन दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।  इन दोनों ने बताया की इलाके से स्कूटियां चोरी करके जुर्म किया करते थे। पुलिस को इनके पास से 5 चोरी की स्कूटियां और 12 चोरी के मोबाइल मिले हैं.
 इस प्रकार पहाड़ गंज की सांगतराशन चौकी पुलिस ने इन दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर कुछ वक्त के लिए इलाके को इनके जुर्मों से निजात दिलवा दी
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

TEAM OF SPECIAL CELL HAS NABBED TOW NOTORIOUS AND HIGHLY DREADED DACOITS

24 घंटे में जीआरपी ने दो साल की बच्ची को ढूँढ निकाला