in

29 AUGUST: 100 वर्षों से रहने वालों को बेघर करने पहुंचा प्रशासन

SHARE With Your Friends

 

प्रशासन की कार्यवाही के विरोध में उतरे स्थानीय लोग

नई दिल्ली : Central district : दिल्ली के करोल बाग के गऊ शाला रोड पर स्थित घोड़े वाली गली में कोर्ट के आदेश के बाद सीलिंग करने पहुंचे दस्ते का स्थानीय निवासियों ने भारी विरोध किया। निवासियों का कहना है कि वे पिछले 100 सालों से यहां पर रह रहे हैं । उनकी तीन पीढ़ी यहां रहते हुए  गुजर गई ।और अब अचानक उनके मकान सील किए जा रहे हैं। जबकि सरकारी बिजली, पानी का मीटर और हाउस टैक्स सभी देते आ रहे हैं ।

इस प्रदर्शन के दौरान गुस्साई लोगों की भीड़ ने  सुरक्षा बलों पर पथराव किया । इस पथराव में महिला सुरक्षा कर्मी भी घायल हो गई ।

पथराव में घायल CISF की महिला सुरक्षा कर्मी

आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि ने बताया कि यह पूरा एरिया स्लम के अंदर आता है और यहां के निवासियों को यहीं रहने दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस सीलिंग का विरोध कर रहे हैं और निवासियों के हक में लड़ाई लड़ेंगे।

बाइट : रवि विशेष (विद्यायक) आम आदमी पार्टी

SHARE With Your Friends

14 JUNE : दिल्ली की धधकती आग: जांबाज दिल्ली पुलिसकर्मियों की बेमिसाल पुलिसिंग

20 SEPTEMBER : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024: ABVP ने घोषित किया अपना पैनल