in ,

28 FEBRUARY : श्रद्धानंद मार्ग में महिला पुलिस ने 4 घंटों में लूट का मामला सुलझाया, 2 बदमाशों को भेजा सलाखों के पीछे

हाल ही में रेड लाइट एरिया जीबी रोड पर स्थापित महिला पुलिस चौकी की महिला कर्मचारियों ने भी अपने जौहर दिखाने शुरू कर दिए हैं. दिनदहाड़े हुई लूट की घटना को 4 घंटों में सुलझा डाला.

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : #GBRoad :  श्रद्धानंद मार्ग की महिला पुलिस चौकी की कर्मचारियों ने दिनदहाड़े हुई एक लूट की घटना को 4 घंटों में सुलझा लिया और 2 लूटेरों को गिरफ्तार भी कर लिया.

27 फरवरी को कमला मार्केट इलाके में दिन दहाड़े भीड़ भरे इलाके में दो बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया. पुलिस को पीड़ित आर्यन गुप्ता ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों अमन गुप्ता वैभव गुप्ता के साथ “हम लॉर्ड गेस्ट हाउस, न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन, पहाड़गंज रोड पर रुके हुए थे और हम ऑटो से जा रहे थे, अचानक दो शख्स आए ऑटो रुकवा चाकू लगाकर हमसे 1200 रुपये ले गए”.

महिला पुलिस चौकी इंचार्ज किरण सेठी ने अपनी महिला स्टाफ के साथ बदमाशों की तालाश के लिए रेड लाइट एरिया की सैक्स वर्कर्स की मदद ली. रेड लाइट एरिया में कुछ ऐसे दलालों की पहचान की गई जो लूटपाट किया करते थे. इस लूट के मामले में दो बदमाशों की पहचान की गई. मिथलेश उर्फ़ गंजेड़ी और मिथलेश उर्फ़ शिब्बू आम के दोनों बदमाशों को रेड लाइट एरिया जीबी रोड के एक कोठे में सोते हुए धर दबोचा. मिथलेश उर्फ़ गंजेड़ी कमला मार्किट इलाके का बीसी भी है. पुलिस ने लूट में इस्तेमाल किया गया चाकू और शिकायतकर्ता की रकम और दस्तावेज़ भी बरामद किये.

कई चुनौतियों के बावजूद, महिला पुलिस कर्मी अपराधों को रोकने और अपराधियों को पकड़ने और लोगों को सुरक्षा देने का प्रयास कर रही हैं. यह सभी के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम महिला पुलिस कर्मियों का समर्थन करें और उन्हें प्रोत्साहित करें। हमें उन्हें समान अवसर प्रदान करने और उन्हें सफल होने में मदद करने की आवश्यकता है.

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

28 FEBRUARY: धोखाधड़ी : टेलीग्राम प्लेटफ़ॉर्म पर छात्र से फ्लाइट रिव्यू जॉब के नाम पर ठगी, साइबर पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया

29 FEBRUARY : सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों को दिया अधिकार, कहा- लंबित मुकदमों पर रोक नहीं लगाएं