in , ,

24 घंटे में जीआरपी ने दो साल की बच्ची को ढूँढ निकाला

SHARE With Your Friends

दो साल की बच्ची का अपहरण करके ले जाती हुई महिला

नई दिल्ली : राजकीय रेलवे पुलिस (दिल्ली पुलिस) ने हज़रत निज़ामुद्दीन से गायब एक दो साल की अपहृत बच्ची को 24 घंटे के भीतर खोज निकाला।  इस मामले में आरोपी पति -पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला के पति की पहचान राजू के रूप में हुई है।  राजू स्टेशन एक दुकान में काम करता है।

12 जुलाई बच्चे को दिल्ली के हजरत निजामुदीन रेलवे स्टेशन से अगवा किया गया था। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी  कैमरों ने इस बच्ची को खोज निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । पुलिस ने एक  सीसीटीवी   कैमरे में महिला को एक बच्ची को गोद में उठा कर ले जाते हुए देखा, महिला के साथ एक युवक भी जाते हुए नज़र आया।
पुलिस ने  सीसीटीवी  से महिला और युवक की पहचान कर राजू को दिल्ली के नगली से पकड़ा और राजू की पत्नी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पकड़ा। बच्ची इस महिला के पास गाजियाबाद से सकुशल बरामद कर ली गई है। राजू की पत्नी के कोई संतान नहीं हुई तो बच्चे की आस में इस पति पत्नी ने यह जुर्म कर डाला। पुलिस की जितनी तारीफ की जाए कम है क्योंकि पुलिस ने बिना लापरवाही किये लगातार जांच ने इस बच्ची को ढून्ढ निकाला।
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

पहाड़ गंज में भाईगिरी करने वाले दो अपराधी जेल के अंदर

11 साल से पुलिस को चकमा देनी वाली महिला गिरफ्तार