in ,

8 जुलाई : ईमानदारी दिखाने वाले #दिल्ली पुलिस के सिपाही ने नाम के साथ सम्मान भी पाया  

जीआरपी के सिपाही नरेंदर को उसकी ईमानदारी के लिए सम्मानित करते दिल्ली पुलिस कमिश्नर बालाजी श्रीवास्तव 

नई दिल्ली : थाना नई दिल्ली रेलवे में तैनात सिपाही नरेन्द्र ने ईमानदारी एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए 1 लाख रूपयों व अन्य दस्तावेजों से भरा बैग उसके असली मालिक विजय जोकि एक मजदूर है, को सौंपा। विजय ने रेलवे प्लेटफार्म पर बैग को खो दिया था। इस प्रसंशनीय कार्य हेतु श्री बालाजी श्रीवास्तव पुलिस आयुक्त, दिल्ली ने सिपाही नरेन्द्र को प्रशस्ति पत्र के साथ 20 हजार नकद पुरस्कार प्रदान किया। खुर्जा (उत्तर प्रदेश) निवासी विजय ने गांव स्थित घर की मरम्मत के लिए अपनी मेहनत की कमाई के 1 लाख रूपये बैंक से निकाले थे। रूपयों व अन्य दस्तावेजों से भरा यह बैग शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर उस समय छूट गया जब वह अपने गांव जा रहा था।

जीआरपी के सिपाही नरेंदर को उसकी ईमानदारी के लिए  म्मानपत्र देने से पहले हाँथ मिलते हुए  दिल्ली पुलिस कमिश्नर

दिनांक 30.06.2021 को सिपाही नरेन्द्र को गश्त के दौरान स्टेशन के प्लेटफॉर्म की बैंच पर एक बैग मिला जिसमें 1 लाख रूपये, बैंक पास बुक, चैक बुक, आधार कार्ड व राशनकार्ड आदि दस्तावेज थे। उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा करीब डेढ़ घंटे तक असली मालिक का इंतजार किया। फिर वह पुलिस स्टेशन लौट आया तथा दस्तावेजों में कोंटेक्ट नंबर की तलाश शुरू कर दी ताकि बैग के मालिक तक पहुंचा जा सकेI
संबंधित कागजात को लिंक किया ताकि वह मालिक का फ़ोन नंबर प्राप्त कर उसे संपर्क कर सके। जिसमे वह सफल हुए। विजय कुमार से सम्पर्क किया और पता चला कि वह ट्रैन से उतर गया था और अपने कीमती सामान की तलाश कर रहा था।

दिल्ली पुलिस का ईमानदार सिपाही नरेंदर विजय कुमार को उसकी एक लाख की रकम सौंपता हुआ 

भावुक होते हुए विजय ने बताया कि वह पेशे से मजदूर है तथा गाव मे अपने पैतृक मकान की मरम्मत के लिए उसने पैसा जमा किये थे। उसने उसी दिन बैंक से वह पैसे निकाले थे। ट्रेन में अनाज की २ बोरी रखते समय वह छोटा बैग भूल गया जिसमे पैसे व अन्य दस्तावेज थे। ।
सिपाही नरेन्द्र कुमार ने समाज के गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के प्रति ईमानदारी और सेवा की एक मिसाल पेश की है जो सबके लिए प्रेरणादायीं है।

8 जुलाई : पंजाब की चिट्टा’ दिल्ली में पकड़ी गई ।

#DELHI POLICE CRIME BRANCH BUSTS INTERNATIONAL FAKE CALL CENTRE CHAIN