


नार्थ दिल्ली : ‘चिट्टा‘ यह पंजाब में नशा खोरों के बीच बड़ा चर्चित नाम है । दरअसल यह उच्च क्वालिटी ‘हेरोइन’ है जिसे पंजाब में ‘चिट्टा’ के नाम से पुकारा जाता है ।
नार्थ दिल्ली स्पेशल स्टाफ के एसीपी ऑपरेशन जयपाल सिंह और इंस्पेक्टर राजकुमार की टीम ने हेरोइन के साथ शम्भू सिंघोनिया को गिरफ्तार किया है । यह दिल्ली, चडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स सप्लाई किया करता था । इसके पास से 303 ग्राम हेरोइन मिली है जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई गई है ।
इसकी गिरफ्तारी के बाद जिस सबसे बड़े राज का खुलासा, इस मादक पदार्थ की सप्लाई को लेकर हुआ है । शम्भू सिंघोनिया @ विशाल रीयल जूस के पैकेट के अंदर हेरोइन छुपाकर सप्लाई किया करता था । यह अपने ट्रेवलिंग बैग में कपड़ों के साथ जूस के पैकेट भी रखता था । क्योंकि यात्री अक्सर कपड़ों के साथ जूस आदि रास्ते के लिए लेकर चलते हैं इसलिए किसी को इसपर शक नही होता था ।
स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर शम्भू सिंघोनिया @ विशाल को नार्थ दिल्ली, सब्जी मंडी थाना क्षेत्र, प्रताप नगर बस स्टैंड, किशन गंज रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा है ।
आरोपी शंभू सिंघोनिया @ विशाल ने निरंतर पूछताछ के बाद खुलासा किया, वह इस हेरोइन को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से खरीद रहा था । पंजाब में (चिट्टा)” के नाम से जाना जाता है आरोपी ने खुलासा किया कि उन्होंने केवल दूसरी कक्षा तक अध्ययन किया था और उसके बाद उसने एक रग पिकर के रूप में काम करना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे ड्रग्स करना शुरू कर दिया। यह अफ्रीकी नागरिकों से इस विर्जित ड्रग्स को खरीदकर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में सप्लाई करता था । कुछ दिनों पहले यह हिमाचल पुलिस द्वारा ड्रग्स सप्लाई के मामले में पकड़ा गया था ।
प्रारंभ में वह बीड़ी-सिगरेट, बाद में शराब, इंजेक्शन और फिर हेरोइन का धूम्रपान करता था। इसके पिता रोहरु में स्क्रैप विक्रेताओं के रूप में भी काम करते हैं ।



