in , , ,

100 उखड़ती साँसों को दी दिल्ली पुलिस के DCP ने जिंदगी   

SHARE With Your Friends
दिल्ली उत्तरी जिला डीसीपी एन्टो अलफॉन्स 
नई दिल्ली : जब बीते वर्ष के दौरान दिल्ली में लॉक डाउन का दौर चला तो उस दौरान पुलिस ने अन्नदाता की भूमिका बड़ी शिद्दत से  निभाई थी।  अब कोरोना के विकराल काल मे दिल्ली पुलिस लोगों की उखड़ती हुई साँसों को दुरुस्त करने में लगी है।   कल उतरी  दिल्ली के गुलाबी बाग के एक निजी NKS अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी हो गई। वहां दाखिल 100 मरीजों की जान पर खतरा मंडराने लगा । ऐसे में अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने डिस्ट्रिक्ट डीसीपी अन्टो अल्फोंस से मदद की गुहार लगाई ।
अस्पताल में 100 कोविड-19 के मरीज भर्ती थे .इसके बाद उत्तरी जिला डीसीपी अल्टो एल्फोन्स ने अपने फर्ज को अंजाम देते हुए खुद दिल्ली मायापुरी ऑक्सीजन प्लांट पर पहुंचे कर अपनी उपस्तिथि में गाड़ियों में ऑक्सीजन सिलेंडर रखवा कर रवाना किया गया।
गाडी में मरीजों के लिए प्लांट से ऑक्सीजन ले जाती पुलिस 
उतरी जिला डीसीपी ने ऑक्सीजन की कमी का पता चलते ही मायापुरी थाना प्रभारी को सम्पर्क करके ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए कहा इसके साथ ही उत्तरी जिले के पुलिस स्टाफ को तुरंत मायापुरी रवाना किया गया ।
मायापुरी ऑक्सीजन प्लांट में डीसीपी सहित पुलिस स्टाफ ने सिलैंडर टैम्पो में रखवाकर गुलाबी बाग NKS हॉस्पिटल के लिए रवाना कर दिए । ऑक्सीजन को वक्त पर पहुँचाने के लिए रास्ते को ग्रीन कॉरिडोर में तब्दील कर दिया गया।
इस तरह दिल्ली पुलिस कोरोना की इस सुनामी में अनेक चुनोतियाँ का सामना करते हुए लोगों की जिंदगी बचाने में जुटी है । जिस तरह से उत्तरी जिले के डीसीपी ने NSK अस्पताल के 100 मरीजों की जिंदगी बचाने का प्रयास किया है शाबाश सिपाही और देश भर के हमारे व्यूवर्स की तरफ से सैल्यूट है ।
SHARE With Your Friends

पुलिस से मियां बीबी को दादागिरी पड़ी महंगी जाना पड़ा हवालात

वक्त पर नहीं पहुंचा प्लाज्मा, सब इंस्पेक्टर की गई कोरोना से जान