

सेंट्रल दिल्ली : एक कहावत अक्सर कही जाती है “चोरी उसके ऊपर सीना जोरी” यह कहावत पंकज आभा नाम के दंपत्ति को उस वक्त भारी पड़ गई जिस वक्त यह लोग बिना मास के अपनी कार में बैठकर दरियागंज की तरफ जा रहे थे । वहां पिकेट पर तैनात थाने के स्टाफ ने इनको रोका और बिना मास्क के चालान काटने लगे तो यह दोनों पुलिस से उलझ गए । इसके बाद वहां जो भी हुआ वह इस वायरल वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है ।
इस वीडियो में यह जो महिला है जिसका नाम आभा बताया जा रहा है उसके साथ उसके पति पंकज यह दोनों पुलिस से बहस कर रहे हैं । यहां तक उच्च न्यायलय द्वारा जारी निर्देशों को दरकिनार कर जिस तरह से पुलिस से उलझ रहे हैं उससे यह साफ तौर से दिखाई पड़ता है इनको न इस महामारी का कोई खौफ है और ना ही उच्च न्यायालय के निर्देशों से कोई सरोकार है । दोनों पुलिस के आगे अपनी दबंगई दिखाते हुए इस वीडियो में नजर आ रहे हैं ।
हद तो तब हो गई जब यह महिला पुलिस अधिकारी के साथ साथ महिला पुलिस से भी शर्मनाक व्यवहार करने लगी । इतना हंगामा खड़ा होने पर पुलिस ने इस पर गंभीर रुख अख्तियार करते हुए पहले पंकज के खिलाफ मुकदमा दायर किया और इसके बाद उसकी पत्नी आभा के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार लिया ।
इन दोनों ने अपनी जमानत याचिका जब न्यायालय में जमानत याचिका डाली तो न्यायलय ने इनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया । न्यायालय ने उच्च न्यायालय के आदेशों की गरिमा के मद्देनज़र इस दंपत्ति की याचिका को साफ तौर से खारिज कर दिया अब इन दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इससे पहले अप्रैल में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था, कार में अकेले व्यक्ति को भी मास्क पहनने के उच्च न्यायालय के आदेश थे ।
जो लोग कानून व्यवस्था को मजाक समझते हैं उनके लिए यह घटना एक सबक है ।
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!


