in ,

वक्त पर नहीं पहुंचा प्लाज्मा, सब इंस्पेक्टर की गई कोरोना से जान 

दिल्ली पुलिस ने खोया युवा सब इंस्पेक्टर 

SHARE With Your Friends

कायदे कानूनों को दरकिनार कर वक्त पर प्लाज्मा मिल जाता तो अंक्ति चौधरी की जान बच सकती थी 

नार्थ वेस्ट दिल्ली : आज सुबह दिल्ली पुलिस के लिए बुरी खबर आई। दिल्ली पुलिस के युवा सब इंस्पेक्टर का कोरोना से निधन हो गया।  अंकित चौधरी उम्र 28 वर्ष जो 18 तारीख को कोरोना पॉसिटिव हुए थे और गाजियाबाद के पैलेटिव अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।  आज सुबह तकरीबन 7  बजे कोरोना से लड़ते हुए जंग हार गए। 

बताया जा रहा है की अंकित को प्लाज्मा की शख्त जरूरत थी और प्लाज्मा के लिए दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल वसंत कुञ्ज के ILBS अस्पताल पहुंचे।  मगर अस्पताल वालों ने किसी की जान बचाने से पहले  नियमो की फेहरिस्त सामने रख कर दी।   इस तरह के कायदे में  वक्त गँवा दिया। वक्त पर प्लाज्मा न मिल पाना अंकित की मौत का कारण बन गया।
अंकित चौधरी 2015 में सब इंस्पेक्टर भर्ती हुए थे। भारत नगर थाने में 2019 से गैरहाज़िर चल रहे थे। इसी दौरान उनकी पोस्टिंग अशोक विहार थाने कार दी गई थी। पैतृक गाँव उतर प्रदेश शामली है।  घर में पत्नी और दो साल  की बेटी है।

शाबाश सिपाही टीम की ओर से अंकित चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि 

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

100 उखड़ती साँसों को दी दिल्ली पुलिस के DCP ने जिंदगी   

दिल्ली का युवा डॉक्टर आया कोरोना से पुलिस को बचाने