in

11 साल से पुलिस को चकमा देनी वाली महिला गिरफ्तार

SHARE With Your Friends

11 साल बाद पुलिस की गिरफ्त में अपहरण और हत्या की आरोपी रामबेटी 

उत्तर प्रदेश  : फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण पुलिस ने 11 साल से फरार  महिला को गिरफ्तार किया है।  यह महिला अपहरण और हत्या के आरोप में फरार थी।  पुलिस ने इस पर  25 हज़ार के इनाम की घोषणा की हुई थी।


हिमायूंपुर टावर क्षेत्र में रहने वाले श्याम बिहारी के पांच वर्षीय पुत्र गौरव का 11 अगस्त 2008 अपहरण कर लिया गया था। और अपहरण के 2 दिन बाद यानी 13 अक्तूबर 2008 को पुलिस को पड़ोसी के डंबर सिंह यादव के मकान से उसका शव बरामद हुआ था।
 पुलिस की पूछताछ में पता चला की गौरव की हत्या पड़ोस में रहने वाले डंबर सिंह और उसकी पत्नी रामबेटी ने की थी। आरोपियों ने पुलिस को बताया था की उनका बेटा मंदबुद्धि था। शयाम बिहारी की पत्नी ने उसके बेटे के खिलाफ ऐसे शब्द कहे जो उसे नागवार गुजरे और इसी आक्रोश में श्याम बिहारी के बेटे की हत्या कर डाली।
हत्या के बाद 2008 से रामबेटी फरार हो गई थी और उसका पति डंबर सिंह यादव 5 नवंबर 2008 से  जेल में बंद है। पुलिस 11 साल से रामबेटी की तलाश में भटक रही थी। पुलिस को मुखबिर खास से सुचना मिली थी पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सुहागनगर चौराहे से रामबेटी को गिरफ्तार कर लिया।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

24 घंटे में जीआरपी ने दो साल की बच्ची को ढूँढ निकाला

NAMASTE GANG, LEADER ARRESTED