in , ,

14 APRIL : #Viral video एक शख्स की बर्बरता से पिटाई के कारण मौत

सूरी ट्रांसपोर्ट के मालिक और उसके गुर्गों की ऐसी वीडियो सामने आई है जिसमें एक शख्स को जानवरों की भांति पीटा जा रहा है

SHARE With Your Friends

 

शिवम जौहरी को बर्बरता से पीटते सूरी ट्रांसपोर्ट के लोग

वीडियो में दिखाई दे रहा है यह लोग जालिमों की तरह शिवम को तीन घंटे तक बेरहमी से पीटते रहे.

नई दिल्ली : यूपी के शाहजहांपुर से एक शख्स को पाइप से बांधकर बेरहमी से पीटने का विडियो वायरल हुआ है. थाना सदर बाजार इलाके में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर शिवम जौहरी पर चोरी का आरोप लगा. आरोप लगाने वालों ने मैनेजर को खंभे से बांधकर तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. बाद में मैनेजर की लाश सरकारी अस्पताल के बाहर फेंककर निकल गए.
#shajahanpurpolice ने बडी कार्यवाही करते हुए इस हत्या कांड में शामिल 4 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया है. कन्हैया हौजरी का मालिक समेत अन्य लोग फरार है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है. घटना से सम्बन्धित घटनास्थल पर लगा सीसीटीवी, डीवीआर का हार्डडिस्क सहित फाइवर का पाइप, हाथ पैर बाँधने में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर लिए हैं.

बरेली रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डा राकेश सिंह ने बताया कि अधीश जौहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा शिवम जौहरी उर्फ अंशुल अजीजगंज स्थित सूरी ट्रांसपोर्ट में मुनीम था. उसके बेटे पर सामान चोरी का झूठा आरोप लगा कन्हैया हौजरी में पीटकर हत्या कर दी.

  • उनकी तहरीर पर कन्हैया हौजरी मालिक नीरज गुप्ता, कुणाल अरोडा, शिवम गुप्ता, नीरज गुप्ता का एकाउटेंट, केशव, सूरी ट्रांसपोर्ट मालिक वंकिम सूरी व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ हत्या की आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी.

सदर बाजार पुलिस टीम ने छावनी क्षेत्र में वीर अब्दुल हमीद यात्री शेड के पास से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.
<पकड़े गए अभियुक्त सूरी ट्रांसपोर्ट के मालिक वंकिम सूरी, शिवम गुप्ता, गोविंद गुप्ता व राघव गुप्ता  हैं. कन्हैया हौजरी मालिक नीरज गुप्ता, कुनाल अरोरा आदि फरार हैं.

शिवम जौहरी की हत्या के दोषी

घटना : 

11 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे कन्हैया हौजरी का नौकर कुणाल शिवम जौहरी को लेकर हौजरी की दुकान पर ले गया.चौथी मंजिल पर ले जाकर शिवम जौहरी मुनीम को पिलर से बांध दिया था. फिर नौकरों ने उसकी प्लास्टिक के पाइप से दोपहर डेढ़ बजे तक पिटाई करते रहे, जबतक अधमरा नहीं हो गया है।  कन्हैया हौजरी के मालिक नीरज गुप्ता और ट्रांसपोर्ट के मालिक वंकिम सूरी कुर्सी पर बैठकर तमाशबीन बन कर पिटाई देखते रहे.

मार से बिगड़ी हालत 

शिवम की बिगड़ती हालत देख नीरज गुप्ता ने अपने भतीजे डाक्टर करन गुप्ता को फोन करके बुलाया. करन गुप्ता सरकारी डाक्टर है. उसने नब्ज़ देखकर अस्पताल ले जाने की सलाह दी. सूरी ट्रांसपोर्ट के कर्मचारियों के द्वारा शिवम को अस्पताल पहुंचाकर भाग गए.

कई कर्मचारी पीते

बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट के तीन कर्मचारियों की पहले भी पिटाई की थी और उनमें से दो लोग अस्पताल में भर्ती है. सूरी ट्रांसपोर्ट के मालिकों ने इस घटना की पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी की वीडियो DVR से फॉर्मेट कर दी.
पुलिस का कहना है हत्या के मुकदमें के साथ इन अभियुक्तों पर एक मुकद्दमा और दर्ज किया जाएगा.

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

13 APRIL : यूपी पुलिस ने अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को एनकाउंटर में मार गिराया है

16 APRIL : VIRAL VIDEO माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या