in ,

16 APRIL : VIRAL VIDEO माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या

पुलिस अतीक और अशरफ का मेडिकल करवाने प्रयागराज मेडिकल कालेज लाई थी उसी वक्त मीडियाकर्मी बनकर हत्यारे आए और दोनों को गोली मार दी

SHARE With Your Friends

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का लाइव विडियो

नई दिल्ली: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस हत्याकांड का वीडियो सामने आया है. पुलिस दोनों अभियुक्तों को प्रयागराज मेडिकल कालेज से मेडिकल करवा कर ला रही थी उसी वक्त तकरीबन रात 10 बजकर 35 मिनट पर इस वारदात को अंजाम दिया गया. वीडियो में दिख रहा है कि तरह से बेखौफ बदमाश अतीक अहम और अशरफ को पास आकर गोली मारते हैं. जिस समय और अशरफ को गोली मारी गई उस दौरान वह मीडियाकर्मियों से बात करे थे. इस दौरान वहां पर पुलिस कर्मी भी मौजूद थे. पुलिस ने इस हत्याकांड के बाद हत्या में शामिल कथित तौर पर तीन मे से दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पुलिस का कहना है की तीन लोग मीडिया कर्मी बनकर आए और बाइट लेने के बहाने गोली मार दी.

इस मामले में अतीक और अशरफ के सुरक्षा घेरे में लगे 17 पुलिस कर्मियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए सस्पेंड कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हत्याकांड पर एक उच्चस्तरीय बैठ बुलाई है और जांच के लिए तीन सदस्यों के आयोग गठित कर दिया है. इस हत्या के पीछे कौन लोग शामिल हैं इसकी जांच के निर्देश दे दिए हैं.

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले तीन अपराधियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है.  पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड में कथित तौर पर तीन आरोपी शामिल थे. जिन्होंने मीडियाकर्मी बनकर बातचीत करते वक्‍त गोली मारकर हत्या कर दी गई. अतीक के वकील के मुताबिक, दोनों को 10 से अधिक गोली मारी गई.

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

14 APRIL : #Viral video एक शख्स की बर्बरता से पिटाई के कारण मौत

18 APRIL : देश का पहला FOREX CARD ठगी कांड का दिल्ली पुलिस ने किया पर्दाफाश