

नई दिल्ली : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. इसमें अध्यक्ष: तुषार डेढ़ा, उपाध्यक्ष: सुशांत धनकड़, सचिव: अपराजिता, सह-सचिव: सचिन बैंसला पर अपना विश्वास जताते हुए अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

गौरतलब बात यह है कि चार वर्षों के बाद दिल्ली विश्विद्यालय में चुनावें नगाड़े बजने शुरू हुए हैं. इतने लम्बे अंतराल के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनावी रंग में रंगी हुई है. उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही चुनावी वादों का भी दौर शुरू हो गया है. अभाविप दिल्ली प्रांत मंत्री हर्ष अत्री ने कहा कि,” अभाविप छात्रसंघ के चुनाव को एक उत्सव को रूप में मनाती है। दिल्ली विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रमुखता से उठाती आई है। अब तक की कैंपेन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सामने नए हॉस्टल बनाने, सेनेटरी नेपकिन वैडिंग मशीन लगाने, स्पोर्ट्स की सुविधाएं बेहतर करने जैसे मुद्दे सामने आए हैं, हम इन मुद्दों को पूरा करने का काम करेंगे”
1. तुषार डेढा, अध्यक्ष पद के लिए.
तुषार डेढा मूलतः पूर्वी दिल्ली के निवासी हैं, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र एवं राजनीति शास्त्र विषय से स्नातक पूर्ण किया है. राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के सी (C) सर्टिफिकेट को प्राप्त किया है, हिंदी भाषा में वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लेने की रुचि है. वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के बुद्धिस्ट स्टडीज विभाग में अध्ययनरत हैं.
2. सुशांत धनकड़, उपाध्यक्ष पद के लिए.
सुशांत धनकड़ मूलतः झज्जर, हरियाणा के रहने वाले हैं, उन्होंने सत्यवती कॉलेज ( इवनिंग ) अंग्रेजी ऑनर्स में स्नातक किया है. स्पोर्ट्स पर्सन हैं, विभिन्न खेलों में गहरी रुचि रखते हैं, पिस्टल शूटिंग में स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल जीत चुके हैं, अभी दिल्ली विश्वविद्यालय के बुद्धिस्ट स्टडीज विभाग में अध्ययनरत हैं.
3. अपराजिता, सचिव पद के लिए.
अपराजिता मूलतः उत्तर प्रदेश के जौनपुर की निवासी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में अपना स्नातक पूर्ण किया है. महिला संबंधी विषयों हेतु निरंतर विभिन्न कार्यों में संलग्न रहती हैं, सेवा कार्य में विशेष रुचि है. वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के बुद्धिष्ट स्टडीज विभाग में अध्ययनरत हैं.
4. सचिन बैसला, संयुक्त सचिव पद के लिए.
सचिन बैसला मूलतः बागपत,उत्तर प्रदेश के निवासी हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामानुजन कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई हुई है साथ ही विधि की शिक्षा भी ग्रहण की है. सन् 2016 में रामानुज कॉलेज छात्रसंघ में सेंट्रल काउंसलर पद पर चुनाव जीत चुके हैं। वर्तमान में बुद्धिस्ट स्टडीज में स्नातकोत्तर के छात्र हैं.



