in ,

♦♦ 27 AUGUST : 4 वर्ष के बाद दिल्ली विश्विद्यालय में छात्र संघ का चुनावी दंगल शुरू ! ABVP करेगी सोमवार से प्रचार की शुरुआत

ABVP की डूसू चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची जारी हुई

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : नई दिल्ली : इस बार दिल्ली विश्विद्यालय में छात्र संघ के चुनावों का माहौल काफी गर्म और टकराव वाला रहेगा। इसका कारण पिछले चार वर्षों से छात्र संघ के चुनावों पर ताला लगा हुआ था. इसका एक कारण देश में कोविड महामारी भी थी. इसके उपरांत दिल्ली विश्वविद्यालय के दाखिला प्रक्रिया में बदलाव के कारण कालेज की कक्षाओं का देरी से शुरू होना।
रविवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. ये नाम क्रमशः तुषार डेढ़ा, वैभव चौधरी, सुशांत धनकड़, आशीष सिंह, अंकिता बिश्वास, मुस्कान बेदी, अपराजिता, राहुल डेढ़ा, अमन कपासिया, हिमांशु नागर, सचिन बैसला,भानु प्रताप सिंह, सारांश भाटी, बालकिशन चौधरी,रिषभ चौधरी, ऋषिराज सिंह, आकाश यादव हैं, इन्हीं नामों में से डूसू सेन्ट्रल पैनल के अन्तिम चार नाम तय होंगे। इन  छात्र नेताओं को अलग-अलग समूहों में बांटकर एक साथ सभी कॉलेजों में ABVP का प्री-कैंपेन शुरू होगा।

संभावित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोमवार से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में जिन 52 कॉलेजों व विभागों से वोट डाले जाने हैं, वहां अपना प्री-कैंपेन शुरू कर देगी। चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली भर में फैले डीयू के कॉलेजों को 7 क्षेत्रों में विभाजित किया है, जहां पर एक साथ व्यापक स्तर पर छात्र-छात्राओं के साथ अभाविप संवाद करेगी तथा डूसू चुनाव के लिए अभाविप का एजेंडा रखेगी।

अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री हर्ष अत्री ने कहा कि,” दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरी तरह तैयार है, हम छात्रों के बीच से मुद्दों की समझ रखने वाले संभावित डूसू प्रत्याशियों के माध्यम से अभाविप का स्टूडेंट सेन्ट्रिक एजेंडा दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच रखेंगे। छात्र-छात्राओं से संवाद के आधार पर शीघ्र ही जिम्मेदार तथा प्रभावी डूसू के लिए अभाविप अपना घोषणापत्र जारी करेगी।”

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

♦♦ 27 AUGUST : उपराष्ट्रपति ने सैनिक स्कूल झुंझुनूं में विद्यार्थियों से संवाद कर प्रेरित किया

♦♦ 28 AUGUST : ABVP के ‘स्वयंसिद्धा’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का हुआ सम्मान