in , ,

3 JUNE : हिंसा की शिकार हुई मासूम दोस्ती: दिल्ली के संजय वन में युवती की नृशंस हत्या

मिलने के बहाने जंगल बुलाकर की हत्या, शव जलाने की भी कोशिश; आरोपी दोस्त गिरफ्तार

SHARE With Your Friends

 

मृतका महक जैन की फाइल फोटो

नई दिल्ली, 3 जून 2025 – #DelhiCrime दिल्ली से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 18 वर्षीय युवती की उसके ही दोस्त ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना दिल्ली के संजय वन इलाके की है, जहां आरोपी युवक ने लड़की को मिलाने के बहाने बुलाया, फिर चाकू से हमला कर गला घोंटकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। #SanjayVanMurder

कैसे हुआ खुलासा?

1 जून को जहांगीर पुरी निवासी एक महिला ने महरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की क्लास के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। दोपहर में बेटी ने अपनी मां को कॉल कर कहा था कि वह थोड़ी देर में घर लौटेगी, मगर वह नहीं आई।#CrimeAgainstWomen

इसी दौरान लड़की की मां को अर्शकृत नामक युवक के पिता का फोन आया, जिसमें बताया गया कि उसके बेटे पर चाकू से हमला हुआ है और वह पीतमपुरा के एक अस्पताल में भर्ती है। यह बात सुनकर परिजन संजय वन पहुंचे और बेटी को ढूंढने लगे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

महिला को अपनी बेटी के दोस्त अर्शकृत पर पहले से शक था क्योंकि दोनों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका था। महिला ने आरोप लगाया कि उसी ने बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा किया है। इसी आधार पर पुलिस ने 2 जून को एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की।

जुर्म कबूल, शव बरामद

CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी अर्शकृत सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह लड़की को मिलने के बहाने संजय वन लेकर गया। वहां जंगल के भीतर एक सुनसान जगह पर उसने चाकू से हमला कर गला घोंट दिया और हत्या के बाद शव को जलाने की भी कोशिश की #StopGenderViolence

हमले में खुद को भी मामूली चोटें आने के बाद वह अस्पताल चला गया था, जहां से पूरा मामला संदिग्ध हो गया। आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

आरोपी की जानकारी

गिरफ्तार आरोपी अर्शकृत सिंह, उम्र 18 वर्ष, दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से बीकॉम फर्स्ट ईयर का छात्र है। वह रानी बाग इलाके में रहता है और उसके पिता इलेक्ट्रिकल सामान बेचते हैं।

पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी संभावित एंगल्स पर काम जारी है।

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

3 JUNE : दिल्लीवासियों के लिए बड़ी राहत: भाजपा की शानदार पहल, लाखों परिवारों का पानी बिल माफ

4 JUNE : दिल्ली: कटरा नील #KatraNeelRobbery में 35 लाख की दिनदहाड़े डकैती का खुलासा 12 घंटे में, चार आरोपी गिरफ्तार