
नई दिल्ली : #Delhi_Liqure_scam ईडी को बीआरएस नेता के. कविता ( #K_Kavita )को दिल्ली शराब घोटाला केस में तीन दिन की कस्टडी अवधि मिल गई है। अब उन्हें 26 मार्च तक ईडी की कस्टडी में रहना होगा.
सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापस
कविता ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर ईडी के समन को चुनौती देने वाली अपनी याचिका को सर्वोच्च न्यायालय से मंगलवार को वापिस ले लिया था.
शराब घोटाले में नाम कैसे आया?
ईडी की गिरफ्त में फंसीं के. कविता का नाम शराब घोटाले में कैसे आया, इस पर जांच जारी है। ईडी के मुताबिक, कविता शराब कारोबारियों की लॉबी ‘साउथ ग्रुप’ से जुड़ी हुई थीं. के कविता को दिल्ली शराब घोटाले में फंसी आप पार्टी को लाभ के बदले करोड़ों रुपए देने का आरोप है इसके चलते ED ने गिरफ्तार किया था.



