in ,

24 MARCH : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मौत की धमकी देने वाला गिरफ्तार

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली :  कल रात नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में पुलिस की PCR को एक फोन कॉल ऐसी मिली जिससे पुलिस महकमे में हड़कम मच गया. कालर ने फोन करके बोला कि “अरविंद केजरीवाल को रिहा कर दो वरना नरेंद्र मोदी को जान से मार दूंगा”. कालर ने इसके बाद कहा वह पाकिस्तान से कॉल कर रहा है.

नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर संजय गुप्ता ने टीम के साथ इस कॉल की जांच शुरू कर दी. इंस्पेक्टर संजय गुप्ता कई वर्षों तक दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में रह कर बड़े बड़े अपराधों का खुलासा कर चुके हैं. उन्होंने अगले दिन इस सनसनीखेज कॉल करने वाले को ढूंढ निकाला.

इसका नाम नसीम (45) है जो बिहार के दरभंगा का रहने वाला है.  नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट दिल्ली के केशवपुरम रहता है और यह एक टारंसपोर्ट में काम करता है । इसने कल रात पुलिस के 112 नंबर पर फोन किया था.

अभी पुलिस इससे जांच कर रही है कि इस सनसनीखेज कॉल करने के पीछे इसका क्या मकसद था.

 

 

SHARE With Your Friends

23 MARCH : दिल्ली शराब घोटाला: बीआरएस नेता कविता की बढ़ी मुश्किलें, ED ने बढ़ाई हिरासत

17 APRIL : खाकी में धड़कता इंसानियत भरा दिल