


नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के 15 डिस्ट्रिक्ट में कार चोरों को पकड़ने के मामले में केवल सेंट्रल दिल्ली की AATS की टीम लगातार सफल ऑपरेशन करने में सफलता पा रही है । इस बात को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की AATS के इंचार्ज संदीप गोघारा ने 1 जनवरी 2021 से चार्ज संभाला था । तब से अब तक तकरीबन 16 गैंग कार चोरों के तबाह कर डाले हैं । सब इंस्पेक्टर संदीप गोधारा की टीम ने चोरी की गई 77 लक्जरी कारें और 60 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं । इस टीम की कार्यवाही में 18 दिसंबर को इश्तिहाक उर्फ सुखा जो पहले मकोका में जेल काट चुका था उसका पहाड़ गंज में एनकाउंटर किया गया । एक 10 हजार का इनामी कार चोर ‘इंतजार’ भी शाइन बाग से गिरफ्तार किया गया था ।

इस बार AATS की टीम ने तीन कार चोरों को गिरफ्तार किया है । प्रवेश, हेमंत, सरदार बलवंत सिंह यह तीनों दिल्ली से कार चुराकर उत्तर प्रदेश के बदायूं में ले जाकर कटवा देते थे । इनमें प्रवेश जो बदायूं उत्तर प्रदेश का रहने वाला है इस पर कार चोरी के 36 मुकद्दमें हैं । इसकी पत्नी भी चोरी के सामान खरीदने के जुर्म में जेल की सजा काट रही है । हेमंत दिल्ली के जहांगीरपुरी से गीता कॉलोनी आकर रहने लगा हेमंत पर पांच मुकदमे कार चोरी के हैं और यह यह हत्या के मामले में 10 साल की सजा भुगत कर आ चुका है । इनका तीसरा साथी सरदार बलवंत सिंह यह बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है । यह इनके साथ मिलकर कार चोरी किया करता था सरदार बलवंत सिंह कोडिंग लॉक को सॉफ्टवेयर से खुलने मैं माहिर है । यह लग्जरी कारों को टैब कोडिंग से अनलॉक करके चुरा ले जाते थे।
गिरफ्तारी की कहानी :
इसी साल मार्च में सेंट्रल डिस्टिक के राजेंद्र नगर से Swift कार चोरी हुई थी । AATS की टीम ने कार चोरी के cctv फुटेज में एक पगड़ी पहने सिख व्यक्ति को देखा । पुलिस ने कार चोरी के डोजियर में उन सिख अपराधियों की जांच की जो कार चोरी में शामिल रह चुके हैं । उसमें एक डोजियर में इसी कद काठी का सिख व्यक्ति मिल गया जो कार चोरी के मामलों में शामिल रहा था ।
पुलिस को इसके बरेली उत्तर प्रदेश के पते से जानकारी मिली की बलवंत हेमंत के पास गीता कॉलोनी दिल्ली में रह रहा है । और आजकल हेमंत के साथ रहकर कार चोरियां करता है और पुलिस ने हेमंत के ठिकाने पर 8 दिन तक पर नजर बनाए रखी ।
27 और 28 अप्रैल यह चोर i20 कार में नई कार का शिकार करने निकले । AATS अलग अलग टीमें बनाई गई जिसमें एएसआई कंवरपाल, एएसआई अजय, हवलदार विनोद, हवलदार शेखर, हवलदार लुकमान, हवलदार राकेश, हवलदार प्रवीण, सिपाही अतुल, सिपाही प्रवीण को शामिल किया गया । एक टीम को सब इंस्पेक्टर संदीप गोधारा, तथा दूसरी को रवि त्यागी ने लीड किया । पुलिस ने अलग अलग गाड़ियों से इनकी गाड़ी का पीछा किया । पुलिस पार्टी दिल्ली की सड़कों पर 120 किलोमीटर तक इनका पीछा करती रही । दिल्ली के जेतपुर में इनकी कार पुलिस की रडार से बाहर हो गई । पुलिस टीम वापिस गीता कॉलोनी इनके ठिकाने पर आ गई इनके आने का इंतजार करने लगी ।

सुबह 6:00 बजे यह चोर एक Ertiga कार साथ लेकर आए । पुलिस ने इनको वहीं मौके पर दबोच लिया । यह Ertiga कार चुरा कर लाए थे । यह कार पुलिस स्टेशन साकेत के एसएचओ अनिल कुमार की थी जिसे अमर कॉलोनी से उसी रात चोरी करके लाया गया था ।
इनके पास से 7 लक्जरी कारें बरामद हुई हैं कारों को डीकोडिंग करने वाला टैब, डुप्लीकेट कार की चाबियां, कार के हैंडल लॉक तोड़ने वाला कटर, कारों के ECM बरामद हुए हैं ।
बलवंत सिंह ही कारों के लॉक को टैब लगा कर साफ्टवेयर से कोडिंग करके डिजिटल लॉक को तोड़ देता था । प्रवेश इनसे चोरी की हुई प्रत्येक कार को खरीद कर कटवा देता था । इसके बाद उसके पार्ट्स बेच देते थे । यह काम बदायूं में किया जा रहा था ।



