in

20 April : इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट पर लगी चार्जिंग के वक्त आग !

दक्षिण दिल्ली के अरविंदो मार्ग चार्जिंग प्वाइंट पर इलेक्ट्रिक कार जलकर खाक

नई दिल्ली : दिल्ली के बदलते मौसम का मिजाज हैरान कर रहा है । पिछले सप्ताह बारिश होने के।बाद अब तापमान अचानक बढ़ गया है । बढ़ते तापमान का बुरा असर वाहनों को अपना शिकार बना रहा है । दिल्ली में वाहनों में आग लगने की घटनाओं की खबरें लगातार सामने आने लगी है ।

आज दक्षिण दिल्ली के  अरविंदो मार्ग में इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट और कार में उस वक्त अचानक आग लग गई जब वह कार चार्जिंग में लगी हुई थी । कार में बैठे लोग इस हादसे में बाल बाल बच गए । मौके पर दमकल विभाग ने पहुंच कर आग पर काबू पाया । इस आग की घटना में चार्जिंग प्वाइंट और कार दोनों जल गए हैं ।

20 APRIL : सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया की शुभ-मंगल तिथि की हार्दिक शुभकामनाएं !

21 April : बड़ी कामयाबी: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ISI समर्थित आतंकी साजिश को किया नाकाम; दो शूटर गिरफ्तार