in ,

♦ 3 AUG : नई दिल्ली स्टेशन को बनाया जाएगा भविष्य में शीश महल की तरह

रेलवे मंत्रालय ने जारी की नई दिल्ली स्टेशन के पुनर्णिमान मॉडल की तस्वीर

SHARE With Your Friends

भविष्य का नई दिल्ली स्टेशन

नई दिल्ली : Indian Railway : रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन को साझा किया है. इसे जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वैसे ही लोगों भी तेजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. आलम ये था कि अत्याधुनिक मॉडल की तस्वीरों को साझा किए जाने के कुछ घंटों के भीतर 17,000 से अधिक लाइक्स मिल गए.

इसी के साथ कई कमेंट कहा गया कि रेलवे ट्रेन की देरी और दुर्घटनाओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर फोकस करने क बजाय दिखावा करने में व्यस्त है. मंत्रालय के ट्वीट में लिखा है, “एक नए युग को चिह्नित करना: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDR) के पुनर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन.

रेलवे मंत्रालय ने पुनर्विकास मॉडल की दो तस्वीरें साझा कीं. जिसमें भविष्य के डिजाइन के साथ दो गुंबद जैसी संरचनाएं दिखाई गईं. इमारतों पर कांच का पर्याप्त उपयोग देखा जा सकता है, और स्टेशन से आसान पहुंच के लिए कई फ्लाईओवर प्रस्तावित किए गए हैं. एक तस्वीर में पैदल चलने वालों को प्लेटफॉर्म तक ले जाने के लिए एक फुट ओवरब्रिज देखा जा सकता है.”

इस परियोजना योजना में क्षेत्र में पर्याप्त हरियाली का भी प्रस्ताव है. कमेंट में कई लोगों ने योजना को लागू करने में चुनौतियों की ओर इशारा किया क्योंकि इसके लिए काफी विशाल एरिया की दरकरार होगी. जबकि कईयों ने बताया कि बाहरी शीशे वाली इमारतें दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी के लिए बिलकुल भी उचिन नहीं होगी.

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

♦ 3 SEP : Paytm ने खोला पहाड़ गंज में हुई 6 करोड़ की डकैती का राज

♦ 7 SEP : दिल्ली के बिल्डर अमित गुप्ता गोली कांड का राज खुला, एक आरोपी गिरफ्तार