in ,

उत्‍तर रेलवे के 503 आईसोलेशन कोच कोविड केयर सेंटर में 58 मरीज बचे हैं !

उत्‍तर रेलवे के आईसोलेशन कोच जिसमें कोविड केयर सेंटर बनाया गया। 

नयी दिल्‍ली : उत्‍तर रेलवे : राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली के लोगो को अतिरिक्‍त सेवा प्रदान करके के उद्देश्‍य से उत्‍तर रेलवे ने राज्‍य सरकार की मांग पर कोविड केयर सेंटर वाले 503 आईसोलेशन कोच उपलब्‍ध कराये हैं । ये 503 आईसोलेशन कोच दिल्‍ली क्षेत्र के 9 अलग-अलग स्‍थानों नामत: आंनद विहार टर्मिनल, शकूरबस्‍ती, दिल्‍ली सराय रौहिल्‍ला, दिल्‍ली सफदरजंग, दिल्‍ली शाहदरा, आदर्श नगर, दिल्‍ली छावनी, बादली और तुगलकाबाद पर लगाए गए हैं । उत्‍तर एवं उत्‍तर मध्‍य रेलवे के महाप्रबंधक श्री राजीव चौधरी ने बताया कि 8048 बिस्‍तरों की सुविधा वाले इन डिब्‍बों के रख-रखाव के लिए इन स्‍टेशनों पर बुनियादे सुविधाएं उपलब्‍ध हैं । साथ ही एम्‍बुलेंस के सुगम आवागमन के लिए सड़क मार्ग भी उपलब्‍ध है ।  शकूरबस्‍ती स्थित कोविड केयर सेंटर में अब तक कुल 423 मरीज भर्ती किए गए जिसमें  से 365 मरीजों को डिस्‍चार्ज/शिफ्ट किया गया है जबकि 58 मरीज अभी भी उपचारा‍धीन/भर्ती हैं । आईसोलेशन कोच सेंटर में रोगियों को स्वास्थ्यकर तथा गुणवत्ता वाला खाना दिया जा रहा है lउत्तर रेलवे कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है l  रोगियों ने रेलवे द्वारा उपलब्ध करायी गईं सुविधाओं  / खानपान सेवाओं के प्रति सकारात्मक फीडबैक दिया है तथा इस पर गहरा संतोष व्यक्त किया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सेन्ट्रल दिल्ली पुलिस ने 7 गुमशुदा बच्चों को ढूंढ निकाला

भारतीय सेना में महिला अफसरों के लिए स्थायी कमीशन के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका कोर्ट ने खारिज कर दिया है