

नई दिल्ली 8 जून 2025 : दिल्ली के पहाड़गंज #PaharganjIncident इलाके स्थित अरकशान रोड पर बने रोहित DX होटल के कमरे में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत #Womenmurder का मामला सामने आया है। यह घटना 08 जून 2025 की सुबह सामने आई जब होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी कि कमरा नंबर 123 में ठहरी एक महिला बाथरूम में मृत पाई गई, जबकि उसका पुरुष साथी मौके से लापता है। #DelhiCrime
पुलिस को सुबह 09:47 बजे PCR कॉल के जरिए इस घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद नबी करीम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह जोड़ा 07 जून 2025 को शाम 4:15 बजे होटल में चेक-इन किया था। अगली सुबह 08:30 बजे के आसपास युवक होटल से अकेले बाहर निकलता देखा गया, जिसके बाद महिला का कोई अता-पता नहीं चला। जब होटल #Pahadganjhotel स्टाफ ने दरवाज़ा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने अंदर जाकर देखा, जहां महिला का शव बाथरूम में पड़ा मिला।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला के शरीर पर मुट्ठियों से मारे गए प्रहार और गले में डोरी से गला घोंटे जाने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। होटल के रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों ने शाम करीब 6:00 बजे पिज़्ज़ा और लस्सी ऑर्डर किया था, जिसे होटल स्टाफ ने कमरे तक पहुँचाया था।
होटल में जमा कराए गए पहचान पत्रों के अनुसार पुरुष की सचिन (31) निवासी 423, कबीर बस्ती, शास्त्री गली, मलकागंज, दिल्ली, महिला की पहचान सरिका (29) पुत्री वेस्ट संत नगर, बुराड़ी, दिल्ली
पुलिस ने क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर जांच करवाई, घटनास्थल की तस्वीरें ली गईं और आवश्यक सबूतों को जब्त किया गया है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है और हर पहलू से जांच की जा रही है। यह मामला कई सवाल खड़े करता है कि राजधानी दिल्ली में होटल सुरक्षा और महिला सुरक्षा की स्थिति कितनी संवेदनशील बनी हुई है।



