

नई दिल्ली : एयर मार्शल वी० आर० चौधरी 30 सितंबर को एयर चीफ मार्शल आर० के० एस० भदौरिया के सेवानिवृत्त होने के बाद वायु सेना प्रमुख का पद संभालेंगे. चौधरी वर्तमान में भारतीय वायु सेना में उप प्रमुख हैं.
सरकारी बयान में कहा गया कि एयर मार्शल चौधरी को 29 दिसंबर, 1982 को भारतीय वायु सेना की लड़ाकू धारा में शामिल किया गया था और उन्होंने विभिन्न स्तरों पर विभिन्न कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियां की हैं.
<span;>उनकी सेवा के दौरान उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और वायु सेना पदक से पुरस्कृत किया गया है. एयर चीफ मार्शल भदौरिया 30 सितंबर, 2019 को शीर्ष पद पर नियुक्ति के ठीक दो साल बाद सेवानिवृत्त होंगे.
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!


