in ,

23 सितंबर : #DelhiPolice CP राकेश अस्थाना बनाएंगे भारी तायदाद में महिला इंस्पेक्टर्स को SHO

SHARE With Your Friends
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त के आने के पश्चात पुलिस महकमें में अविश्वसनीय बदलाव देखने को मिल रहे हैं । पुलिस के कर्मचारियों के राहत व समस्याओं के लिए सीधी सुनवाई से लेकर बेहतर पुलिसिंग के नए प्रयोग किये जा रहे हैं ।

अब इसी कड़ी में दिल्ली के थानों में महिला इंस्पेक्टर्स की भरपूर भगीदारी के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने महिला इंस्पेक्टर्स का साक्षत्कार लेना शुरू कर दिया है । आगे आने वाली तबादलों की सूची में महिला SHO की संख्या अधिक देखने को मिल सकती है ।

<span;>दिल्ली महिला आयोग ने भी 6 महीने पूर्व  दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था. इस बार महिला आयोग ने नोटिस जारी कर दिल्ली पुलिस से एक अहम मसले पर जवाब मांगा था. आयोग ने दिल्ली के कुल 178 थानों में से एक में भी महिला एसएचओ न होने को लेकर जवाब मांगा था. आयोग ने

<span;>मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है लेकिन फिर भी महिलाओं की भागीदारी बहुत कम है. आयोग ने इस अहम मुद्दे को उठाते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था और कुछ सवाल पूछे हैं. आयोग ने पूछा था कि विभाग में कितने पुरुष और महिला इंस्पेक्टर हैं और दोनों के लिए कितने पोस्ट स्वीकृत हैं? आयोग ने ये जानकारी भी मांगी थी कि दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं?

<span;>दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस संबंध में कहा कि हमें मिली रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस के सभी के सभी यानी 178 थाने में एक भी महिला एसएचओ नहीं है. ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आश्चर्यचकित करने वाली बात है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस महकमे में महिलाओं को समान अधिकार मिलना बेहद जरूरी है.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि हमारा मानना है कि जीबी रोड इलाके और ऐसे अन्य इलाकों में खासकर महिला एसएचओ का होना बहुत जरूरी है ।
गौररतलब बात यह है कि दिल्ली के कमला मार्किट थाने के अंतर्गत आने वाले रेड लाइट एरिया जीबी रोड  के होने के चलते 2008 से 2010 तक महिला SHO बाला शर्मा और 2010 से 2012 तक सुरेंद्र जीत कौर को नियुक्त किया गया था । इसके बाद पुरुष SHO लगातार नियुक्त किये गए हैं ।

सोमवार को  इंस्पेक्टरों के तबादले आई लिस्ट में एक महिला इंस्पेक्टर शिवानी मलिक को दिल्ली के हौज़ खास थाने में SHO पद के लिए अवसर दिया गया । इस लिस्ट के बाद से तकरीबन 50 इंस्पेक्टर्स के पुलिस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने इंटरव्यू किये ।  दिल्ली पुलिस में अब आने वाले दौर में पुरुष थाना प्रभारी की परिपाटी में बदलाव लाकर दिल्ली के बहुत से थानों में महिला इंस्पेक्टरों की भागीदारी दिखाई देगी.

SHARE With Your Friends

21 सितंबर : एयर मार्शल वीo आरo चौधरी होंगे नए चीफ ऑफ एयर स्टाफ

23 सितबंर : दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर Y. S. Dadwal का कल रात्रि निधन हो गया