in ,

सिक्किम में भारतीय और चीनी सेना के बीच मामूली झड़प

File Photo

नई दिल्ली: सिक्किम में भारतीय और चीनी सेना के बीच मामूली झड़प हुई है। दोनों सेनाओं के बीच LAC पर यह झड़प 20 जनवरी को  इलाके में हुई. इस मसले को स्थानीय कमांडरों के स्तर पर हल कर लिया गया है. भारतीय सेना की ओर से सोमवार को इसकी पुष्टि की गई. सूत्रों के मुताबिक, चीन के सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को पार करने की कोशिश की. जिसके बाद भारतीय जवानों ने उन्हें रोक दिया. दोनों तरफ के कुछ सैनिकों के मामूली रूप से घायल होने की खबर है.

सेना ने एक बयान में कहा कि हमें सिक्किम में भारतीय सेना और पीएलए सैनिकों के बीच झड़प से जुड़े कई सवाल मिले हैं.  यह स्पष्ट किया जाता है कि 20 जनवरी को नॉर्थ सिक्किम के नाकू ला इलाके में चीनी सैनिकों और भारतीय जवानों के बीच मामूली झड़प हुई. जिसे निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत लोकल कंमाडर के स्तर पर सुलझाया गया. 

सूत्रों के मुताबिक, चीनी सैनिको ने एलएसी पार करने का प्रयास किया. वहां सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने रोका. कहा जा रहा है कि चीनी सैनिक यथास्थिति बदलने की कोशिश की, जिसे भारतीय जवानों ने विफल कर दिया. 

बता दें कि इससे पहले, 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में खूनी झड़प हुई थी. इस दौरान 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे और 35 से 40 के करीब चीनी सैनिक मारे गए थे. हालांकि, चीन ने हताहत होने वाले अपने सैनिकों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

26 जनवरी किसान ट्रैक्टर परेड की इजाजत की हकीकत क्या है ?

साहसी सिपाही ने दो बुज़ुर्गो को कंधे पर उठा कर आग से बचाया