in , ,

9 June : राजधानी दिल्ली में फिर हुई एक बच्ची यौन उत्पीड़न का शिकारका

SHARE With Your Friends
नई दिल्ली, 9 जून 2025 :दिल्ली में मासूम बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले जारी हैं दिल्ली में फिर हुआ एक मासूम  बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न।
दो दिन पहले दिल्ली के नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के दयाल पुर इलाके में एक 9 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के 24 घंटे बाद दिल्ली के नार्थ डिस्ट्रिक्ट के सब्ज़ी मंडी के सीताशरण कालोनी में रहने वाली एक 7 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की वारदात हुई है। बच्ची ने अपनी मां को अपने साथ हुई घटना के बारे बताया । बच्ची के पिता ने PCR को इस सूचना दर्ज करवाई।
वारदात करने वाले शख्स का नाम मोहम्मद सलीम उर्फ करिया  है जो बिहार के सौपोल का रहने वाला है।  दिल्ली के सब्ज़ी मंडी इलाके में किराये के मकान में रहता है और राज मिस्त्री का काम करता है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के लोगों ने इसे पकड़ कर पीटा।  पुलिस इस घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद सलीम को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूछताछ और जांच करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
SHARE With Your Friends

8 June : दिल्ली के होटल में महिला की दर्दनाक हत्या: प्रेम, शक और गुस्से का खौफनाक त्रिकोण – आरोपी सचिन गिरफ्तार

9 June : दिल्ली में 9 वर्षीय बच्ची की हत्या पर कांग्रेस का आक्रोश, प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात