

उत्तरी दिल्ली के कोतवाली थाना पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार किया है । इन चोरो को गिरफ्तार करने में पुलिस ने हिम्मत और हौसले का परिचय दिया है ।

2 सितम्बर सुबह 5 बजे पुलिस पिकेट गीता कॉलोनी यमुना फ्लाई ओवर पर पुलिस ने एक तेजी से आते ऑटो को रोका । चेकिंग के दौरान ऑटो में बैठे 5 लोग ऑटो छोड़ कर भागे उसमें से दो लोग फ्लाई ऑवर से यमुना के खादर से कूद गए । इनके पीछे ASI सुरेश और सिपाही राजदीप भी कूद गए औऱ भाग कर पकड़ एक व्यक्ति को पकड़ लिया, इनके चार साथी फरार हो गए ।

ऑटो की तलाशी में पुलिस को एक तिजौरी और जीन्स के गठ्ठर मिले हैं । पूछताछ से पता चला इनके इन लोगों ने सेंट्रल डिस्ट्रीक्ट के प्रशाद नगर से एक दुकान में सेंधमारी की थी । पुलिस ने राजू उर्फ परवेज को गिरफ्तार कर लिया राजू नार्थ दिल्ली के भजनपुरा का रहने वाला है । राजू की निशानदेही पर आनंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया ।
डीसीपी नार्थ का कहना है कि ASI सुरेश तथा राजदीप के अलावा वहां X Ray स्टाफ के ASI विनोद, हवलदार देवेंद्र, सिपाही अरुण भी पिकेट पर अलर्ट थे । स्टाफ की सतर्कता से यह अपराधी पकड़े गए हैं । पुलिस ने इन चोरों से जो तिज़ोरी बरामद की गई उसमें 10 हजार रुपए कैश मिले थे । इनकी गिरफ्तारी से 4 वारदातें खुली हैं ।
पुलिस इनके 3 फरार तीन अन्य साथियों की तलाश में लगी है ।
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

