

नई दिल्ली : कोरोना के चलते लॉकडाऊन के दौरान दिल्ली मेट्रो को बंद कर दिया गया था । 6 महीने बन्द पड़ी मेट्रो का परिचालन टाइम सूची के अनुसार शुरू कर दिया गया । सुबह 7 बजे से 11 बजे तक इसके बाद 5 बजे से 9 बजे तक यात्री यात्रा कर सकते हैं । बीच के समय में जो मेट्रो का परिचालन बन्द रहेगा उस दौरान मेट्रो को सैनेटाइज किया जएगा ।

आज मेट्रो चलने के बाद यात्रियों की भीड़ कम नज़र आई । जिस तरह से माना जा रहा था कि मेट्रो के चलते यात्रियों की आवाजाही अधिक हो सकती है । बड़े मेट्रो स्टेशन पर पुलिस और मीडियाकर्मियों की तायदाद अधिक दिखाई दी । यात्रियों से बात करने पर पता चला लोगों को मेट्रो यात्रा करने में अभी कोविड़ का भय है । हालाकिं मेट्रो को पूरी तरह कोविड़ से सुरक्षा के लिए सैनेटाइज करके चलाया जा रहा है । यात्रियों को भी यात्रा की गाइड लाइन दी गई है । हर मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली पुलिस ने बिना मास्क पहनकर आने वाले लोगों पर नजर रखी हुई है । राजीव चौक पर पुलिस ने बाकायदा लोगों के लिए फ्री मास्क और सेनिटाइजर की सुविधा मुहिया करवाई हुई थी ।

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरे राजेश शर्मा कश्मीरी गेट से मेट्रो में बैठे थे उनका बताया है कि मेट्रो के कोच में दूरी बनाकर यात्री बैठे हैं तथा मास्क पहनने की सख्त हिदायत दी गई है, जिसका पालन हर यात्री करता दिखा ।

मेट्रो स्टेशन और कोच में CISF के जवान तैनात किए गए हैं । जो कोविड़ के नियम तोड़ने वालों पर नजर रखे हुए हैं । आज सुबह से ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने मेट्रो स्टेशन का जायजा लेना शुरू कर दिया था ।
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!



Comments