

नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली पहाड़ गंज की संगतराशन चौकी के स्टाफ ने एक जामा मस्जिद के हिस्ट्री शीटर और दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है । इनके नाम मोहम्मद रेयान, मजहर, करुण उर्फ तरुण हैं ।
3 सितंबर को दिल्ली के बापा नगर रहने वाले चंदन कुमार नाम के शख्स से मोबाइल लुटा गया था ।

इस लूट की शिकायत दर्ज करने के बाद संगतराशन चौकी इंचार्ज सब इंपेक्टर गोपाल ने इस वारदात की लीड लेने के बाद लुटेरों को शिकंजे में लेने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी ।
कल शनिवार हवलदार जितेंद्र, सिपाही कपिल, सिपाही महेंद्र, सिपाही नितिन, सिपाही श्री भगवान पिकेट लगा कर चैकिंग कर रहे थे । एक स्कूटी पर दोे लड़के सामने से आते आते मुड़ गए और सड़क की उल्टी दिशा में स्कूटी दौड़ने लगे । इन दोनों ने स्कूटी उल्टी दिशा में दौडाते हुए एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी । वहां खड़े पुलिस स्टाफ ने स्कूटी चलाने वालों को पकड़ लिया । इन दोनों से पुलिस पूछताछ से पता चला यह दोनों मोबाइल लूटते हैं और जामा मस्जिद में रहने वाले हिस्ट्री शीटर बदमाश मजहर को बेच देते थे । तालाशी के दौरान इनके पास से लूटे हुए 18 मोबाइल, एक चाकू बरामद हुआ । इनके पकड़े जाने से 3 सितम्बर को चंदन कुमार के साथ हुई वारदात का भी खुलासा हो गया, चंदन कुमार से मोबइल भी इन दोनों ने लूटा था ।

पुलिस टीम ने इनके बयान के बाद खुफिया जानकारी जुटा कर मजहर को भी गिरफ्तार कर लिया । रेयान पर 4, मजहर 1 तथा करुण उर्फ तरुण पर 9 आपराधिक मामले पहले ही दर्ज हैं ।
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!


