
ATM में चोरी करते चोर का CCTV
नई दिल्ली : करोल बाग पुलिस स्टेशन ने पंजाब नेशनल बैंक के ATM से चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है । इसका नाम कुनाल रिडला (20) है, यह करोल बाग़ का रहने वाला है ।
2 सितम्बर को करोल बाग के PNB के ATM में हुए सेंधमारी हुई उसकी CCTV फुटेज पुलिस ने देखा । सीसीटीवी फुटेज से सेंधमार की तलाश शुरू की गई । ACP करोल बाग एच् एस पी सिंह, थाना इंचार्ज मनिंदर सिंह ने ASI राजबीर, हवलदार मित्रा सेन, हवलदार रवि कुमार मीणा, दिलशाद सिपाही साजन को इस सेंधमार को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी । सेंट्रल डिस्ट्रक्ट डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि इस चोर को पकड़ने के लिए इस पुलिस टीम ने तकरीबन 100 CCTV को खंगाला । करोल बाग से बाहर की तरफ जाने वाले हर रोड व गली में लगे कैमरों से फुटेज ली गई । फुटेज की मदद से यह ATM सेंधमार पकड़ा गया है । कुनाल रिडला नाम के इस सेंधमार पर 4 आपराधिक मामले करोल बाग थाने के औऱ एक रणहौला थाने का है । 2017 में जब नाबालिग था तब कुनाल ने पहला अपराध किया था ।
पुलिस ने इसके पास से एक चोरी का मोबाइल, चोरी करने के औजार बरामद हुए हैं ।



Comments