
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को मिली बड़ी कामयाबी। 8 जुलाई को उत्तरी जिला के बाडा हिन्दू राव इलाके में बदमाशों द्वारा बिल्डर्स की हत्या करने आये बदमाशों की गोली लगने दो बेगुनाह लोगों की मौत हो गया थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस के सारा अमला बदमाशों की धड़ पकड़ में लग गया। कल उत्तरी जिला पुलिस और नार्थ ईस्ट पुलिस ने इस हत्याकांड के तीन आरोपियों को पकड़ लिया था जिसमेँ दो कॉन्ट्रेक्ट राहुल उर्फ़ चार्ली और हिमांशु किलर थे।
इसी मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल भी अपने जांच को उस स्तर पर ले गई जिसमें इस वारदात के सारे लोगों तक पहुँचा जा सके। इसमें स्पेशल सेल को कामयाबी भी मिली और कल रात स्पेशल सेल के डीसीपी संजय कुमार यादव की नेतृव वाली टीम ने कल रात तकरीबन 11 बजकर 45 मिनट पर नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के शास्त्री पार्क इलाके में मुखबरी मिलने पर पाँच बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने सेल की टीम पर फायरिंग शुरू कर। इसके बाद स्पेशल सेल की नॉर्दन रेंज की टीम ने बदमाशों से मुकाबला शुरू कर किया दिया। इसी बीच स्पेशल सेल के जवानों की गोली से दानिश (37) नाम का अपराधी घायल हो गया। दानिश बाड़ा हिन्दूराव इलाके में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में हुए डबल मर्डर का मुख्य साजिशकर्ता है। गौरतलब बात यह है की यह दानिश बिल्डर माफिया है और पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान इलाके की सीट से विधायक का चुनाव भी लड़ चुका है। बताया जा रहा है यह पहले भी आपराधिक मामलों में जेल काट चुका है

दानिश के अलावा इसके साथी सोएब सिद्दीकी (26) सीमापुरी, सराफत अली (35) नूर ऐ इलाही, यमुना विहार, सोनू उर्फ़ बंदिक, (32) गाँधी नगर, सतेंदर कुमार उर्फ़ रॉकी (30) बाबरपुर, शाहदरा का है। पांचों आरोपी पुलिस की गोली लगने से ज़ख्मी हो गए थे सभी अपराधियों को अस्पताल भेज दिया गया ।



