in ,

24 November : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की हत्या के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, राघव उर्फ रॉकी मारा गया

शनिवार इस हत्याकांड के अन्य आरोपी का दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एनकाउंटर कर दिया था

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : दिल्ली के संगम विहार इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और स्थानीय जिला पुलिस की टीम ने रविवार को एक मुठभेड़ में कांस्टेबल किरणपाल सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी राघव उर्फ रॉकी को मार गिराया।

राघव पर आरोप था कि उसने शनिवार तड़ते पेट्रोलिंग के दौरान सिपाही किरणपाल सिंह पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से पुलिस की कई टीमें राघव की तलाश में जुटी हुई थीं।

रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि राघव संगम विहार इलाके में छिपा हुआ है। पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राघव को तुरंत अस्पताल ले जाया गय घोषित कर दिया गया ।

इससे पहले बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस के सिपाही किरणपाल सिंह कांड में शामिल दीपक नाम के आरोपी की दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच आर के पुरम शाखा के स्टाफ के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगी जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है ।

यह मुठभेड़ दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख को दर्शाती है। कांस्टेबल किरणपाल सिंह की हत्या ने पुलिस बल को झकझोर कर रख दिया था, और मुख्य आरोपी के मारे जाने के बाद कुछ हद तक न्याय की भावना महसूस की जा रही है।

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

23 November : दिल्ली में गश्त के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान की हत्या

27 November : श्री विजयपुरम | भारतीय तट रक्षक द्वारा 5500 किलो मेथामफेटामाइन की जब्ती