
नई दिल्ली, 30 जनवरी 2026 : नॉर्थ दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र में तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के दौरान मोहम्मद मोइन कुरैशी नाम के बदमाश के पैर में गोली मारी । यह बदमाश उत्तरी पूर्वी जिले के वेलकम थाने का वांटेड अपराधी है । इस पर आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं ।
पुलिस पर इस बदमाश ने कई राउंड फायरिंग की जवाब में स्पेशल सेल के पुलिसकर्मियों ने डट कर मुकाबला किया और इस बदमाश को घायल कर काबू कर उसे इलाज के लिए जहांगीर पूरी के BJRM अस्पताल ले जाया गया ।
यह घटना दिल्ली पुलिस के लगातार बदमाशों के खिलाफ चल रहे अभियान की ताजा मिसाल है ।


