
वीडियो भारतीय वायु सेना के सौजन्य से
नई दिल्ली : 2XC-130 एयरक्राफ्ट ने जब आसमान से कोरोना संग्राम में लोहा ले रहे डॉक्टर्स, पुलिस, सफाई कर्मचारी, NGO के शुक्रिया करने लिए आसमान से गर्जन किया तो बहुत से कोरोना अपनी भावनाओ पर काबू न कर पाए उन वॉरियर्स की आँखों में आंसू आ गए।

LNJP की नर्स ने कहा आज तक हम सेना का सम्मान करते थे आज सेना ने जो हमें फ्लाई पास्ट करके जो सम्मान दिया है उसके बाद अब हमें अपनी जान की परवाह नहीं है हम दूसरों की हर कीमत पर जान बचाएंगे। दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने भावुक होते हुए कहा “देश की सेनाओं ने हमारे अंदर ऊर्जा पैदा कर दी है भारतीय सेना द्वारा दिया गया यह सम्मान पाकर अब हम दुगनी ताकत से काम करेंगे। देश के सभी कोरोना वॉरियर्स ने सेना को सेल्यूट किया तथा अपनी सेनाओं पर गर्व किया।

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!



Comments