in ,

8 OCT: भारतीय वायुसेना दिवस पर चंडीगढ़ के आसमान में दहाडेगे भारतीय फाइटर्स

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना (Indian Airforce Day) इस बार दिल्ली की बजाय 8 अक्टूबर को चंडीगढ़ में अपना 90वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है. इसी दिन साल 1932 में आधिकारिक रूप से रॉयल इंडियन एयर फोर्स (Royal Indian Air Force) के नाम से भारतीय वायुसेना की स्थापना हुई थी. पहली बार वायुसेना दिवस दिल्ली से बाहर मनाई जा रही है. वायुसेना के मुताबिक इस साल 75 एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेंगे जबकि 9 विमानों को स्टैंड-बाय पर रखा जाएगा. सुबह की परेड चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर होगी. दोपहर बाद फ्लाई पास्ट सुकना लेक के ऊपर होगा. पहले दोनों कार्यक्रम दिल्ली से सटे हिंडन एयरबेस पर एक साथ होते थे.

पहली बार सुकना लेक पर होने वाले फ्लाई पास्ट में तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) मौजूद रहेंगे. आसमान में वायुसेना अपनी ताकत दिखाएगी और दुश्मन को अपनी हुंकार से एहसास कराएगी कि अगर किसी ने आसमानी सरहद को लांघने की कोशिश की, तो उसकी खैर नहीं.

वायुसेना दिवस का कार्यक्रम 
शनिवार की सुबह 9 बजे से एयरबेस पर कार्यक्रम की शुरुआत होगी. 9:30 वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल वीआर चौधरी परेड की सलामी लेंगे. फिर तीन एमआई 17 वी 5 हेलीकॉप्टर डायस के सामने उड़ान भरेगे. 9:38 बजे एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर रूद्रा फॉर्मेशन में फ्लाई करेंगे. इसके बाद 9:45 से 9:54 के बीच एयरचीफ मार्शल वायु सैनिकों को संबोधित करेंगे. वह वायु सैनिकों को वीरता मेडल से सम्मानित भी करेंगे. 10:29 बजे नई कॉम्बेट ड्रेस को जारी किया जाएगा. फिर परेड में हेलीकॉप्टर की दो फॉर्मेशन भी फ्लाई करेगी.

फ्लाई पास्ट कार्यक्रम
फ्लाई पास्ट दोपहर 2:45 से शाम 4:46 तक होगी. इस दौरान वायुसेना आसमान में अपनी ताकत दिखाएगी. लड़ाकू विमानों की गर्जना से चंडीगढ़ का आसमान गड़गड़ा उठेगा. वायुसेना के 83 एयरकाफ्ट अपना एयरपावर दिखायेंगे. 9 एयरकाफ्ट स्टैंड बाई के तौर पर रखे गए है. 44 फाइटर एयरकाफ्ट, 7 ट्रांसपोर्ट एयरकाफ्ट, 20 हेलीकॉप्टर और 3 विटेंज एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेंगे.

SHARE With Your Friends

5 OCT : वायुसेना के लड़ाकू विमानों का चंडीगढ़ में होगा अभ्यास

16 OCT : ASI की ईमानदारी ने दिल्ली पुलिस का बढ़ाया मान