in ,

9 June : दिल्ली में 9 वर्षीय बच्ची की हत्या पर कांग्रेस का आक्रोश, प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

“दिल्ली पुलिस की ताज़ा वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हर दिन औसतन 6 बलात्कार, 2 हत्याएं, 18 झपटमारियां और 3 डकैतियां दर्ज हो रही हैं। इन आंकड़ों के पीछे सैंकड़ों ऐसे अपराध हैं जो रिपोर्ट भी नहीं होते। दिल्ली की जनता आज डर के साये में जीने को मजबूर है : देवेन्द्र यादव

SHARE With Your Friends
देवेन्द्र यादव ने सोमवार को नेहरू विहार, मुस्तफाबाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे

नई दिल्ली, 9 जून 2025: दिल्ली में एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत और हत्या के मामले ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना के विरोध में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  देवेन्द्र यादव ने सोमवार को नेहरू विहार, मुस्तफाबाद स्थित पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर मुलाकात की और कांग्रेस #Congress परिवार की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त से जल्द मुलाकात कर दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने कहा कि “दिल्ली में जंगलराज की स्थिति है। बच्चियों तक को हैवानियत का शिकार बनाया जा रहा है। यह केवल एक मासूम की हत्या नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था की हत्या है।” बच्ची की लाश सूटकेस में मिलने की दिल दहला देने वाली घटना ने राजधानी में सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पूर्व मंत्री डॉ. नरेन्द्र नाथपूर्व विधायक भीष्म शर्मा और अब्दुल रहमाननगर निगम पार्षद जावेद अंसारीजिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाजपूर्व उपाध्यक्ष अली मेहदीडॉ. पी.के. मिश्राईश्वर बागड़ीराजीव वर्मालोकेन्द्र चौधरीप्रमोद जयंतअक्षय कुमारडॉ. एस.पी. सिंहदीपक वशिष्ठदेवानंद चौधरीमोहम्मद अकरममोहम्मद शहजादअशोक बघेलकुलदीप राठी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस का डेलीगेशन जल्द पुलिस आयुक्त से मिलकर न केवल इस घटना पर कार्रवाई की मांग करेगा, बल्कि राजधानी में बढ़ते अपराध, नशे के कारोबार और महिलाओं की असुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर कानून व्यवस्था सुधारने की मांग करेगा।

उन्होंने भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और सत्ता में बैठी सरकारें जनता की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह उदासीन हैं।” उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुप्पी पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या इन बैठकों में कभी कोई ठोस निर्णय हुआ?

उन्होंने कहा, “दिल्ली पुलिस की ताज़ा वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हर दिन औसतन 6 बलात्कार, 2 हत्याएं, 18 झपटमारियां और 3 डकैतियां दर्ज हो रही हैं। इन आंकड़ों के पीछे सैंकड़ों ऐसे अपराध हैं जो रिपोर्ट भी नहीं होते। दिल्ली की जनता आज डर के साये में जीने को मजबूर है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि यह लड़ाई सिर्फ न्याय तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इस बात की भी गारंटी ली जाएगी कि ऐसी घटनाएं भविष्य में दोबारा न हों।

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

9 June : राजधानी दिल्ली में फिर हुई एक बच्ची यौन उत्पीड़न का शिकारका

10 June : दिल्ली द्वारका में सातवीं मंजिल के फ्लैट में आग, 8 दमकल गाड़ियां मौके पर