
नई दिल्ली, 10 जून 2025 : द्वारका #Dwarka सेक्टर 13 स्थित साबद अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर आज सुबह 10 बजे अचानक आग लग गई। यह अपार्टमेंट एमआरवी स्कूल के नजदीक स्थित है।
दमकल विभाग को घटना की सूचना मिलते ही कुल 8 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फिलहाल आग बुझाने का अभियान जारी है। बिल्डिंग में लोग फंसे हुए थे और वो मदद की प्रतीक्षा में खड़े थे ।
घटना की पूरी जानकारी अभी प्रतीक्षारत है। किसी के हताहत होने या आग के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय पुलिस और राहत दल भी मौके पर पहुंच चुके हैं।
दोपहर 12:30 बजे ADO से प्राप्त संदेश के अनुसार, कुल 05 व्यक्ति घायल हुए जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। इनमें से 04 घायलों को आकाश अस्पताल और 01 घायल को इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया।
इनमें से 02 बच्चों को आकाश अस्पताल के ऑन ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ने मृत घोषित किया, वहीं 1 अन्य व्यक्ति को इंदिरा गांधी अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित किया।
सभी घायलों को दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंचाया जा चुका था।

