

नई दिल्ली : North District : उतरी दिल्ली जिले के बुराड़ी थाने ने एक कुख्यात गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है । इनके पास से लोडिड देसी कट्टा, चोरी की मोटर साइकिल और लूट का मोबाइल मिला है । इन तीनों बदमाशों को पुलिस की पैट्रोलिंग टीम ने पकड़ा है ।

एरिया में स्नैचिंग औऱ लूटपाट की वारदातों को रोकने के लिए एसीपी सुरेश चंद और थाना इंचार्ज रमन कुमार ने गश्त बढाते हुए स्नैचरों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हुए हैं ।

कल रात 11 बजे ASI दिनेश, ASI चन्द्रपाल, चार सिपाही स्वयं, देवेंद्र, बिजेंद्र, असीम के साथ 60 फूटा रोड, यमुना पुस्ता बुराड़ी गश्त पर थे । रात 11 बजे के करीब बिना हेलमेट और बिना मास्क पहने तीन लोगों को एक मोटरसाइकिल पर आते देखा । पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल चलाने वाले ने यू टर्न लिया और भाग निकला, पुलिस स्टाफ ने भी अपनी बाइकों को इनके पीछे लगा कर आग जाकर घेर कर पकड़ लिया ।

पूछताछ के दौरान पुलिस को इनके जवाब संदिग्ध लगे, मोटरसाइकिल के कागजात भी इनके पास नही थे । तलाशी के दौरान इनके पास से एक लोडिड कट्टा बरामद हुआ । जांच से यह पता चला कि इन्होंने यह मोटरसाइकिल बुराड़ी से चुराई थी जिसकी FIR पहले से दर्ज की हुई है । प्रिंस उर्फ जितेंद्र, प्रदीप, कृष्णा नाम के यह तीनों बदमाश कुख्यात रवि और मदन पछिया गैंग के सदस्य हैं । नार्थ डीसीपी एन्टो अल्फोंसा ने बताता यह गैंग स्कूल से निकले युवकों को शराब और ड्रग्स का आदी बनाकर उनकर उनको अपराध करने पर मजबूर करते हैं । इस गैंग के लोग भारत की अलग अलग जगहों पर लूटपाट करते हैं । यह तीनों बदमाश थोड़े वक्त में ज्यादा पैसा कमाने की चाहत में अपराध की दुनिया में उतर आए, इनमें कृष्ण कम्प्यूटर ऑपरेटर था किंतु पैसे की चाहत उसे जुर्म में ले आई ।
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!



Comments