

नार्थ ईस्ट दिल्ली : आज दोपहर तक़रीबन 12 :30 बजे दिल्ली का जीटीबी अस्पताल गोलियों की गड़गड़ाहट से गूँज हुआ। अस्पताल परिसर में फायरिंग से अफरातफरी फ़ैल गई। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के इमरजेंसी के सामने बदमाशों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग के बीच बदमाश अपने साथी कुलदीप फज्जा को छुड़ाकर ले गये। फायरिंग में एक बदमाश की मौत हो गयी है जबकि एक अन्य घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस के कर्मी जितेंद्र गोगी गैंग के बदमाश कुलदीप फज्जा को मेडिकल के लिए लाये थे। उसपर हत्या सहित 70 से अधिक संगीन केस दर्ज हैं। जैसे ही पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची तो गैंग के करीब 6 बदमाश स्कॉर्पियों और बाइक आये और बदमाशों ने गोलियां चलाना शुरु कर दीं।


दिल्ली पुलिस ने बतलाया बदमाश कुलदीप दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई कर चुका है। कॉलेज के दिनों में ही वह कुख्यात बदमाश जोगेंद्र उर्फ जोगी के संपर्क में था और फिर धीरे-धीरे वह गैंग का अहम सदस्य बन गया। पढ़ाई पूरी करने के बाद कुलदीप कुख्यात बदमाश जोगेंद्र के साथ अपराध की घटनाएं अजाम देने लगा। वह विरोधी गिरोह के कई बदमाशों पर अब तक जानलेवा हमला कर चुका है।

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!



Comments