in , , ,

आग के अंगारों के बीच से बचाई दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों की जान 

दिल्ली ग्रेटर कैलाश में ईमारत में लगी आग, दिल्ली पुलिस के जवानों ने निकला लोगों को सुरक्षित  

SHARE With Your Friends
आग की चपेट में इमारत 
​दक्षिण दिल्ली : दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में आज सुबह एक ईमारतमें आग लगने से कई लोगों  की जान खतरे में पड़ गई थी। मगर दिल्ली पुलिस के जवानों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए तीन लोगों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इमारत पर चढ़ते हुए सिपाही संदीप और हवलदार मुंशी राम लोगों की जान बचाने के लिए जाते हुए 
आज ​सुबह 6 :44 बजे दिल्ली पुलिस की पीसीआर को सूचना मिली ग्रेटर कैलाश पार्ट -1 में एक इमारत की दूसरी, तीसरी मंजिल में जबरदस्त आ लगी है। सूचना मिलते ही थाने से SHO और ATO के साथ सारा स्टाफ मौके पर पहुँच गया। इमारत के सामने वाला हिस्सा पूरी तरह आग से घिरा था और आग पीछे के हिस्से की तरफ बढ़ रही थी। इमारत का पीछे का हिस्सा पूरी तरह लोहे की ग्रील से कवर किया हुआ था। दिल्ली पुलिस के जवान इमारत के पीछे के हिस्से में पहुंचे और इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए ग्रील पर चढ़ने लगे।
बुजुर्ग नागरिक ऊपर से उतार कर लाये पीसीआर के एएसआई 
इमारत के जिन फ्लैटों में आग लगी थी वहां रहने वाले पीछे की तरफ बनी बॉलकनी पर आ गए थे।  पुलिस के जवानों इन लोहे की ग्रील को काटकर फ़्लैट के अंदर प्रवेश कर गए और इसके बाद वहां फंसे अमित सुधाकर (56) उनकी पत्नी शालिनी (48) और उनकी माँ सुधा (87) को सुरक्षित बचा नीचे उतार लाये। मोके पर इस आग पर काबू पाने के लिए चार दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंच गई थी। इस तरह दिल्ली पुलिस के जवानों की बहादुरी के चलते सभी लोगों को आग से सुरक्षित निकाल लिया गया था।
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

जीटीबी अस्पताल में पुलिस बदमाशों में मुठभेड़ पुलिस की गोली से एक बदमाश ढेर एक घायल 

अस्पतालों की एम्बुलेंस में यूपी से दिल्लीहो रही ड्रग्स की स्मगलिंग