in , ,

अस्पतालों की एम्बुलेंस में यूपी से दिल्लीहो रही ड्रग्स की स्मगलिंग 

  • दिल्ली में ड्रग्स माफिया ड्रग्स की तस्करी के लिए ऐसे पेंतरे इस्तेमाल कर रहे हैं  

  • कोई सोच भी जिसके बारे में नहीं सकता और न ही कोई शक कर सकता। 

नार्थ दिल्ली : उतरी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। इसका नाम अनिशा  (50) है, इसके पास से 12 लाख रूपये की हेरोइन बरामद हुई है। सबसे ताज्जुब करने वाली बात यह है की अनिशा हेरोइन सप्लाई करने के लिए उस एम्बुलेंस का इस्तेमाल करती थी जिसमे मोर्चरी से शव ले जाए जाते थे।
अनिशा लोनी गाजियाबाद की रहने वाली है। इसके साथ पुलिस ने नीरज नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया हैं। नीरज एम्बुलेंस का चालक है जो अनिशा को लोनी से लेकर सेन्ट्रल दिल्ली के LNJP अस्पताल तक लाता था। इसके बाद यह यहां से ड्रग्स सप्लाई का धंधा करती थी।
स्पेशल स्टाफ ने इस ड्रग्स सप्लायर महिला को मुखबरी के द्वारा पकड़ा। नार्थ डिस्ट्रिक्ट ऑप्रेशन सेल के एसीपी जयपाल सिंह और स्पेशल स्टाफ के इंचार्च इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सब-इंस्पेक्टर विनीत ने खुद इस ड्रग्स सप्लायर महिला के बारे में सारी जानकारी दी । इसके बाद इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने सब-इंस्पेक्टर विनीत, हवलदार संजीव, परवीन, जगओम, महिला सिपाही रीनू के साथ टीम बनाई। 
स्टाफ की टीम को सूचना यह थी की रोजाना मारुती ओमनी एम्बुलेंस कश्मीरी गेट युधिष्टर सेतू से निकलती है।  25 मार्च को पुलिस ने सूचना के अनुसार कश्मीरी गेट निगमबोध घाट के पास पिकेट लगाकर शव ले जाने वाली एम्बुलेंस को रुकवा लिया। उसमे अनिशा और चालक नीरज (38) को ड्रग्स के साथ पकड़ा लिया। इनके पास से 102 ग्राम हेरोइन बरामद हुई जो लगभग 12 लाख रूपये कीमत की बताई जा रही है।
जब इनसे पुछाताछ की गई तो खुलासा हुआ की अनिशा राम पार्क, ट्रोनिका सिटी, लोनी गाजियाबाद की रहने वाली है। यह लोनी से दिल्ली  ड्रग्स लाने में खतरा बना रहता था क्योंकि  उत्तर प्रदेश से दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस द्वारा चैकिंग होती थी । इसके लिए अनिशा ने LNJP हॉस्पिटल के बाहर ऐसी ऐम्बुलेंस को चुना जो अस्पताल की मोर्चरी से शव ले जाती थी। अनिशा ने एम्बुलेंस चलाने वाले नीरज को मोटे पैसों का लालच देकर अपने ड्रग्स के धंधे में शामिल कर लिया। नीरज सेन्ट्रल दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है जिसके खिलाफ दरिया गंज थाने में एक्साइज़ के दो मामले दर्ज हैं।
अनिशा लोनी से एम्बुलेंस के जरिये दिल्ली के LNJP अस्पताल तक ड्रग्स लेकर आसानी से आ जाती थी। इसके बाद सेन्ट्रल दिल्ली में  सप्लाई करके चली जाती थी।
एम्बुलेंस से ड्रग्स सप्लाई के इस खुलासे ने पुलिस को सतर्क कर दिया है। जिस तरीके से अपराधी अब ऐम्बुलेंस का इस्तेमाल ड्रग्स सप्लाई के लिए कर रहे हैं अब एम्बुलेंस को भी जांच में लाना जरुरी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आग के अंगारों के बीच से बचाई दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों की जान 

वाहन चोरों की मुसीबत बनकर आया है विहिकल स्कैनिंग ऐप