in ,

जीटीबी अस्पताल में पुलिस बदमाशों में मुठभेड़ पुलिस की गोली से एक बदमाश ढेर एक घायल 

SHARE With Your Friends

 

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की कस्टडी से फरार बदमाश कुलदीप फज्जा 

नार्थ ईस्ट दिल्ली : आज दोपहर तक़रीबन 12 :30  बजे दिल्ली का जीटीबी अस्पताल गोलियों की गड़गड़ाहट से गूँज हुआ। अस्पताल परिसर में फायरिंग से अफरातफरी फ़ैल गई। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के इमरजेंसी के सामने बदमाशों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग के बीच बदमाश अपने साथी कुलदीप फज्‍जा को छुड़ाकर ले गये। फायरिंग में एक बदमाश की मौत हो गयी है जबकि एक अन्‍य घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस के कर्मी जितेंद्र गोगी गैंग के बदमाश कुलदीप फज्जा को मेडिकल के लिए लाये थे। उसपर हत्या सहित 70 से अधिक संगीन केस दर्ज हैं। जैसे ही पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची तो गैंग के करीब 6 बदमाश स्कॉर्पियों और बाइक आये और बदमाशों ने गोलियां चलाना शुरु कर दीं। 

पुलिस की गोली से ढेर बदमाश 
दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन और स्थानीय पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश ढेर हो गया जबकि एक बदमाश घायल हो गया। फिर भी फायरिंग में बदमाश कुलदीप फज्जा को भगाने में सफल हो गये। इन बदमाशों ने लाल मिर्च पुलिस की आँखों में झोंकी  थी। पुलिस की ओर से 12 गोलियां चलाई गई हैं। फिलहाल बदमाशों की स्कोर्पियों कार को पुलिस कब्ज़े में लेकर जांच कर रही है। किसकी कार है? अभी यह पता नहीं चला है। 
पुलिस की गोली से घायल बदमाश 
फरार बदमाश  कुलदीप मान उर्फ फज्जा, रोहित उर्फ मोई और कपिल उर्फ गौरव है। कुलदीप मान पर भी पुलिस ने 2 लाख का इनाम रखा था।   पर दिल्ली और हरियाणा में कई केस दर्ज हैं। उस पर दो लाख का इनाम भी घोषित किया हुआ है।

दिल्ली पुलिस ने बतलाया  बदमाश कुलदीप दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई कर चुका है। कॉलेज के दिनों में ही वह कुख्यात बदमाश जोगेंद्र उर्फ जोगी के संपर्क में था और फिर धीरे-धीरे वह गैंग का अहम सदस्य बन गया। पढ़ाई पूरी करने के बाद कुलदीप कुख्यात बदमाश जोगेंद्र के साथ अपराध की घटनाएं अजाम देने लगा। वह विरोधी गिरोह के कई बदमाशों पर अब तक जानलेवा हमला कर चुका है।

घायल बदमाश को उपचार के लिए ले जाते पुलिसकर्मी 
कुलदीप ने साल 2013 में सुनील मान नामक एक व्यक्ति को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। इसके अलावा 2014 में उसने अलीपुर इलाके में विरोधी गिरोह के सदस्य विकास पर भी गोली चला दी थी। पिछले साल तीन मार्च की रात दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी के साथ ही कुलदीप उर्फ फज्जा को गुरुग्राम से धर दबोचा था। इस दौरान रोहित उर्फ मोई एवं कपिल उर्फ गौरव को भी गुरुग्राम के सेक्टर-83 इलाके की एक सोसायटी से गिरफ्तार किया गया था।
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

परमबीर सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया

आग के अंगारों के बीच से बचाई दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों की जान