in ,

नार्थ दिल्ली : यमुना लोहे के पुल पर हाँथ आया वांटेड बदमाश

पुलिस को इस बदमाश की तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और दो राउंड भी मिले

SHARE With Your Friends
गिरफ्तार वांटेड बदमाश सुरेश

नई दिल्ली : उत्तरी जिला दिल्ली पुलिस की सतर्कता से एक कुख्यात बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया । जिले की लाल किला चौकी के चौकी इंचार्ज राजपाल मीणा की पैकेट पर तैनाती से दिल्ली में अपराधों से पुलिस का सिर दर्द बना यह सुरेश नाम का बदमाश आज जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है ।

एएसआई सुरेश

7 सितम्बर शाम 3 बजे यमुना लोहे के पुल के पास लाल किला चौकी के इंचार्ज राजपाल मीणा, एएसआई सुरेश तथा हवलदार मुकेश पिकेट लगा कर वाहन चैक कर रहे थे । एएसआई सुरेश और हवलदार मुकेश ने एक बाइक सवार को पीछे से पकड़ कर जबरन रोका क्योंकि यह पुलिस को गच्चा देकर भागना चाहता था । पुलिस स्टाफ ने बाइक सवार को काबू कर लिया और उससे बाइक के कागजात मांगे जो उसके पास नही थे । पुलिस को इस बदमाश की तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और दो राउंड भी मिले हैं ।
पुलिस ने चौकी लाकर जांच पड़ताल की तो पता चला यह बाइक चोरी की है । बाइक सवार शख्स सुरेश निकला जो एक वांटेड क्रिमनल है और इस पर डकैती, स्नैचर, लूटपाट के 8 मामले दर्ज हैं । दिल्ली के कई थानों की पुलिस को सुरेश की तलाश थी । लाल किला चौकी पुलिस अपनी इस कामयाबी पर अपनी पीठ थपथपा रही है ।

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

बंगाल का मिर्ची-मार चोर सराय रोहिल्ला में अरेस्ट

Central Delhi : पहली बार रंगदारी के लिए फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार