in ,

Central Delhi : पहली बार रंगदारी के लिए फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE With Your Friends
रंगदारी वसूलने वाला आरोपी आरिफ

नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली, चांदनी महल इलाके में दुकानदार से रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग करने वाला आरिफ नाम का बदमाश गिरफ्तार किया गया है ।

7 सितम्बर सोमवार की रात 9:15 पर PCR को कॉल मिली कि चांदनी महल इलाके के गंजमीर खान में 2 राउंड फायरिंग हुई है ।

बरामद पिस्तौल और जिंदा कारतूस

फायरिंग की सूचना मिलते ही एडीशनल डीसीपी रोहित मीणा, थाना इंचार्ज बिनोद सिंह, तुर्कमान गेट चौकी इंचार्ज पवन यादव मौके पर पहुंचे ।

SHO चांदनी महल बिनोद कुमार सिंह

यह फायरिंग एक मेडिकल दुकान पर की गई थी । मौके पर पुलिस को फायरिंग के निशान मिले । वारदात की जगह पर कोई सीसीटीवी कैमरा चालू हालत में नही मिला ।पुलिस ने रात में कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी । पुलिस जानकारी मिली कि आरिफ नाम के व्यक्ति ने फायरिंग की है । और यह सेंट्रल दिल्ली के चांदनी महल का रहने वाला है । पुलिस टीम को उस्मानपुर भेजा गया । पुलिस ने आरिफ का मोबाइल लेकर उसको ट्रेस करना शुरू कर दिया ।

चौकी इंचार्ज तुर्कम8 गेट सब इंस्पेक्टर पवन यादव

सब इंस्पेक्टर पवन यादव ने भजनपुरा की नूरमस्जिद के पास रेड डाली मगर यह वहां नही मिला । नॉर्ट ईस्ट इलाके के अपराधियों को पकड़कर आरिफ के ठिकाने पूछे गये । पुलिस की इस कवायद से इस वारदात के 4 घण्टे के भीतर आरिफ को नार्थ ईस्ट दिल्ली से  गिरफ्तार कर लिया गया । आरिफ ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह ऑटो चलाता था । पैसा कमाने के लिए रंगदारी के धंधे में उतर गया, उसने पहली बार इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने फायरिंग के वक्त इस्तेमाल की गई  पिस्तौल को जफराबाद इलाके से बरामद किया, साथ ही 7 जिंदा कारतूस भी मिले हैं ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

नार्थ दिल्ली : यमुना लोहे के पुल पर हाँथ आया वांटेड बदमाश

20 सितम्बर से दिल्ली के लालकिला मैदान में रामलीलाओं का भूमि पूजन