

नई दिल्ली : देश में कोरोना के कहर के चलते इस वर्ष देश भर में रामलीलाओं के आयोजनों पर तलवार लटकी हुई थी। देश और दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के लालकिले पर रामलीला के आयोजन के लिए 20 सितम्बर को भूमि पूजन किया जायेगा और 10 अक्टूबर से रामलीलाओं का मंचन शुरू हो जायेगा। रामलीला कमेटियों का कहना है पुरानी दिल्ली में होने वाली रामलीलाएं दिल्ली की धार्मिक सांस्कृतिक विरासत है इसको जारी रखना जरुरी था, इसलिए रामलीलाओं के आयोजन के दौरान सामाजिक दूरी के साथ सरकार द्वारा कोरोना के लिए जारी सभी गाइडलाईन को अमल में लाया जायेगा।
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!


