

सेवानिवृत्ति होने पर महिला को बधाई देने पहुचे मधुविहार थाना SHO तथा स्टाफ
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे के बड़ौदा हाउस से एक महिला कर्मचारी की सेवानिवृत्ति हुई थी, जोकि I.P.Extension, पटपडगंज, के काकतीय अपार्टमेंट दिल्ली मे रहती है , परन्तु लॉकडाउन के कारण उनके कार्यालय के सहयोगी उनसे मिलने नहीं आ सकते थे |ईस्ट डिस्ट्रिक्ट मधु विहार एसएचओ राजीव कुमार को इसकी खबर किसी माध्यम से मिली उन्होंने सोचा की जीवन के 60 वर्ष तक सेवा करने वाली महिला और उनके परिवार को एक छोटी सी खुशी मिले ।

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार SHO राजीव कुमार को इस दौरान यह भी पता चला कि उसी अपार्टमेंट में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में सेवा देने वाली एक अन्य महिला कर्मचारी भी सेवानिवृत्त हुई है। एसएचओ राजीव कुमार अपनी पुलिस टीम सहित अपार्टमेंट पहुँचे पहले पुलिस बाइक्स से सायरन बजाया गया फिर दोनों को दिल्ली पुलिस ने “DIL ki Police” द्वारा एक गुलदस्ता भेंट किया। दोनों रिटायर महिला को आश्चर्य के साथ बहुत ख़ुशी भी हुई उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा उनका जो सम्मान किया गया है इसे वो कभी भी नहीं भूलेंगे, आपने हमारे इन क्षणों को यादगार बना दिया।

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!



Comments